पहाड़ों में शानदार म्यूजिक प्रोग्राम, कसौली रिद्म एंड ब्लूज फेस्टिवल ने ताल के साथ बच्चों की धड़कन भी संवारी

Music Festival

18 और 19 अप्रैल में बैकुंठ रिजॉर्ट में कसौली की सुंदर पहाड़ियों के बीच खूबसूरत म्यूजिक और एक दिल छू लेने वाले मैसेज के साथ कसौली रिद्म एंड ब्लूज फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया। डीएलएफ के कोलैबरेशन से और जेनेसिस फाउंडेशन की मेजबानी में इस फेस्टिवल में पूरे देश के म्यूजिक चाहने वालों ने हिस्सा लिया। इस फेस्टिवल का मकसद जन्मजात दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की जान बचाने का था।

इस साल फेस्टिवल में अलग-अलग शैलियों के हुनरमंदों ने अपना हुनर दिखाया। पहले दिन यूफोरिया, रसिका शेखर, इंडी रिपब्लिक और धीरेन ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। दूसरे दिन परिक्रमा एंड फ्रेंड्स, मैडबॉय मिंक, कार्नेटिक 2.0 और अनीशा दास ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फेमस परफॉर्मेंस के साथ-साथ, हर उम्र के लोगों के लिए दिलचस्प प्रोग्राम भी किए गए, जिनमें फेस पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, ड्रम सर्किल और सनराइज के समय योगा सेशन भी शामिल थे। इन स्पेशनल अरेंजमेंट्स ने फेस्टिवल में चार-चांद लगा दिए और लोगों को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस दिया।

जेनेसिस फाउंडेशन में फाउंडिंग ट्रस्टी, ज्योति सागर ने कहा- 'जेनेसिस फाउंडेशन का यह फेस्टिवल अपनी हर ताल के साथ किसी बच्चे के दिल की धड़कन की रक्षा करता है। कसौली रिद्म एंड ब्लूज केवल एक म्यूजिक फेस्टिव नहीं, बल्कि यह खुशी के जरिए बदलाव लाने की एक मुहिम है।'

डीएलएफ होम्स के जॉईंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर, आकाश ओहरी ने कहा- 'डीएलएफ और कसौली रिद्म एंड ब्लूज फेस्टिवल का कनेक्शन बहुत लंबा है। हमें म्यूजिक और कम्यूनिटी में बदलाव लाने की इस पहल में एक बार फिर से शामिल होने की खुशी है। डीएलएफ में हमारा मकसद केवल कंस्ट्रक्शन करना नहीं है, बल्कि सस्टेनेबल कम्यूनिटी को डेवलप करना भी है। हम ऐसे मिशन को अपना सहयोग देते हैं, जो अंडर प्रिविलेज्ड लोगों को ऊपर उठाएं। इस फेस्टिवल का मकसद एक ऐसे एनवायरमेंट को बढ़ावा देना था जो संस्कृति के साथ सहानुभूति का भी विकास करे और ये मकसद हमारे उद्देश्य से मेल खाता है। हमें अपने इस सफर पर गर्व है और हम ऐसे महान उद्देश्यों में अपना सहयोग देते रहेंगे।'

रवि अवलूर, मैनेजिंग डायरेक्टर, हार्ले डेविडसन इंडिया ने कहा- 'सड़क पर हों या जिंदगी में, हम ऐसे सफर पर यकीन रखते हैं, जो बदलाव लेकर आए। कसौली रिद्म एंड ब्लूज के लिए जेनेसिस फाउंडेशन के साथ साझेदारी से हम एक उद्देश्य के लिए राईड करने में समर्थ बने हैं। इस सहयोग से हम ऐसे उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं, जो लोगों के दिलों को छूकर उनके जीवन की रक्षा करता है।'

मानव साहनी, बीईओ डेयरी - नेस्ले इंडिया ने कहा, 'म्यूजिक में लोगों को एक करने, ऊपर उठाने और हील करने की शक्ति होती है। हमें इस फेस्टिवल में अपना सहयोग देने पर गर्व है, जो एंटरटेनमेंट और सहानुभूति का खूबसूरत मिश्रण है। यह मिशन ना केवल कम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, बल्कि जीवन के खुशी भरे पलों में हमें साथ में बिताए हर पल में मिलने वाले आनंद को याद दिलाता है। आपके पसंदीदा संगीत की तरह ही नई नेस्कैफे कैफे स्टाईल कोल्ड कॉफी रेंज भी आपके दिल को छूने और मन का सुकून देने के लिए तैयार की गई है।'

आपको बता दें, हार्ले-डेविडसन, डीएलएफ, नेस्ले आदि मुख्य स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स ने भी इस मकसद में अपना योगदान दिया।

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच, म्यूजिक की बेहतरीन परफॉर्मेंस और दिल को छू लेने वाले मैसेज के साथ कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि म्यूजिक में केवल मनोरंजन करने की नहीं, बल्कि जिंदगी में बदलाव लाने की भी शक्ति है।

More from Filmibeat

Read more about: music
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X