Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर दिखना है खास तो पहने राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिश आउटफिट, पति भी कहेगा वाह

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं। इस खास दिन महिलाएं खूब साज श्रृंगार करती हैं। खुद को एक दम हटके दिखाने के लिए महिलाएं स्टाइलिश ज्वैलरी तो कभी डिजाइनर कपड़े पहनती हैं। इस बार करवाचौथ 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। अगर आप भी चाहती हैं कि आप करवाचौथ पर किसी क्वीन की तरह दिखें तो इस बार फॉलो करें नीता अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट का स्टाइल। फिर देखने वाले भी कहेंगे वाह।
पिंक हैवी वर्क लहंगा
अगर आप करवाचौथ के दिन कुछ खास और कुछ हैवी ट्रेडिशनल स्टाइल में पहनना चाहती हैं तो आप पिंक और गोल्डन कलर का हैवी वर्क लहंगा पहन सकती हैं। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए आप डिजाइनर ज्वैलरी और हैवी फूलों का गजरा या कोई भी गोल्डन हेयर एक्सेसरीज पहन सकती हैं। ये आपके लुक को कम्पलीट करने में मदद करेगा।
गोटेदार लहंगा हैवी ज्वैलरी
आप कुछ ट्रेंडी और एक दम हटके पहनना चाहती हैं तो आप गोटेदार लहंगा पहन सकती हैं। अपने लुक को निखारने के लिए आप हैवी ग्रीन कलर का नेकपीस कैरी कर सकती हैं। बता दें कि ग्रीन कलर का नेकपीस काफी ट्रेंडी है यह आपके हर आउटफिट पर सूट करेगा।
महारानी लुक
करवाचौथ पर अगर आप महारानी लुक रखना चाहती हैं तो आप लहंगे को पहने और दुपट्टा ओपन करके वन साइड हैंड पर पिन पर करें। जूड़े के ऊपर गजरा, चोकर के साथ ही लंबा हार भी आप कैरी कर सकती हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो आपका महारानी लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
ट्रंडिंग स्टाइल
करवाचौथ वाले दिन अगर आप कुछ ट्रेंडिंग पहनना चाहती हैं तो आप लाल, पीले, नारंगी के अलावा पेस्टल कलर्स भी ट्राई कर सकती हैं। राधिका मर्चेंट का ये पेस्टल कलर का लहंगा आपके लुक को और भी क्लासी बना देगा। अगर आपको अपने लुक को हैवी दिखाना है तो आप इस लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी पहन सकती हैं।
सिंपल सोबर लुक
राधिका मर्चेंट के जैसा रॉयल लुक रखना चाहती हैं कि आप हैवी घेरदार लहंगा। डबल दुपट्टा की स्टाइलिंग के साथ सिंपल चोकर नेकलेस कैरी करें। सिंपल हेयरस्टाइल आपके लुक को बहुत ही ग्लैमरस बना देगा। कोशिश करें कि इस टाइप के आउटफिट के साथ आप स्मोकी मेकअप और न्यूड मेकअप करें।


Click it and Unblock the Notifications















