..................... Karnataka man married two girls on same day in single mandap, shocking wedding ceremony - Hindi Filmibeat

ना कोई झगड़ा, ना ड्रामा- एक दूल्हा दो दुल्हनें, तीनों बचपन के दोस्त! मंडप में हुई अनोखी शादी

Trending news

Karnataka man married two Girls: आपने आज तक कई शादियां देखी होंगी। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करता है तो कोई अनोखी शादी कर रातों रात वायरल हो जाता है। वहीं हाल ही में एक ऐसी ही अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि मंडप तो एक ही है और दूल्हा भी एक है, लेकिन दुल्हनें दो हैं। जैसे ही लोगों ने शादी की तस्वीर देखी लोगों के तो होश ही उड़ गए कि आखिर ऐसा कैसे हुए कि एक दूल्हा एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी कर रहा है।

एक दूल्हा और दो दुल्हनें

दरअसल यह शादी कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हेरापेट इलाके का है। जहां एक भव्य शादी का आयोजन था न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो 16 अक्तूबर को वसीम शेख नाम के आदमी ने दो महिलाओं के साथ शादी कर ली। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही लड़कियां लड़के की बचपन की दोस्त हैं। जिसमें से एक का नाम शिफा शेख है और दूसरी का जन्नत मखंडर। तीनों ने ना केवल मिलकर शादी की बल्कि शादी का फंक्शन काफी जोरदार रखा था और तीनों की शादी में तीनों के परिवार वाले भी हंसीखुशी शामिल हुए थे।

इस शादी को देख आई हिमाचल वाली शादी की याद

तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों दुल्हनें एक जैसे कपड़े पहने दिख रही हैं। वहीं दूल्हा सूट बूट में नजर आ रहा है और तीनों का बॉन्ड बहुत ही मजबूत नजर आ रहा है। फिलहाल तो इस शादी को देख लोग उतने ही हैरान हुए जितने की हिमाचल में हुई एक शादी की तस्वीरें देखकर हैरान हुए थे। इस शादी में दुल्हन एक थी और दूल्हा दो। जहां कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस शादी का विरोध किया वहीं ऐसे में उन लोगों का मानना है कि तीनों अपनी प्रचीन काल से चली आ रही संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X