Fact Check: रमजान में मक्का-मदीना पहुंचे सैफ-करीना? बेबो को हिजाब बुर्के में देख मचा बवाल

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan Mecca Medina Fact Check

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan Mecca Medina Fact Check: करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को तकरीबन 13 साल हो चुके हैं और आपको बता दें कि इस समय उनकी शादी की खबर टूटने की भविष्यवाणी भी हुई है। हाल ही में एक एस्ट्रोलॉजर ने इस बात का खुलासा किया है कि डेढ़ साल के अंदर करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों तलाक ले लेंगे।

मक्का मदीना में सैफ-करीना

लेकिन अब इसी बीच करीना कपूर और सैफ अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। करीना को हिजाब में देखा जा सकता है तो वहीं सैफ अली खान सफेद कलर के कुर्ते में देखे जा सकते हैं।

करीना कपूर का धर्म

करीना कपूर और सैफ अली खान की यह तस्वीर मक्का मदीना की नजर आ रही है। आप वैसे तो जब करीना कपूर से सैफ अली खान के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया था कि उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया है तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था। करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ बिना किसी धर्म परिवर्तन की शादी की।

सैफ-करीना की तस्वीरों की सच्चाई

लेकिन अब करीना कपूर को हिजाब में देखने के बाद में काफी सारे लोग हैरान हो गए। लेकिन यहां पर हैरानी की कोई बात नहीं है क्योंकि आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर की यह तस्वीर पूरी तरीके से फेक है। इसको AI द्वारा जनरेट किया गया है।

सैफ अली खान पर हुआ था हमला

मालूम हो कि कुछ वक्त पहले सैफ अली खान पर अटैक हुआ था और उनके घर में एक शख्स घुस गया था। जो उनके बेटे जहांगीर पर अटैक करने आया था लेकिन सैफ अली खान पर उसने अटैक कर दिया था। इसके बाद उनके बेटे तैमूर उनको हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उनका इलाज हुआ। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास से एक टुकड़ा भी निकाला गया था।

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X