19 Minute वाले वीडियो के बाद एक और बड़ा स्कैंडल! कौन है कनवल आफताब जिसके MMS Leak से मचा बवाल
Who is Kanwal Aftab MMS Controversy: पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर कनवल आफताब एक कथित 19 मिनट वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जानिए पूरा मामला क्या है और अब तक क्या सच सामने आया है।

पाकिस्तान की सोशल मीडिया दुनिया इन दिनों लगातार वायरल MMS विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पहले मिनाहिल मलिक, फिर इमशा रेहमान और मथिरा मोहम्मद के नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए, और अब एक नया नाम सुर्खियों में आ गया है जो कनवल आफताब का है।
इंटरनेट पर एक कथित 19 मिनट का वीडियो तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उसमें नजर आने वाली महिला कनवल आफताब हैं। हालांकि अब तक इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
कौन हैं कनवल आफताब?
कनवल आफताब पाकिस्तान की जानी-मानी टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह लाहौर की रहने वाली हैं और फैमिली व्लॉग्स, फैशन कंटेंट और लाइफस्टाइल वीडियो के जरिए काफी लोकप्रिय हुईं।
इंस्टाग्राम पर उनके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने पति जुल्करनैन सिकंदर और बेटी के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। पाकिस्तान में उन्हें सोशल मीडिया की सबसे चर्चित फैमिली क्रिएटर्स में गिना जाता है।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है। फिलहाल ऐसा कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि वायरल क्लिप में दिख रही महिला वास्तव में कनवल आफताब ही हैं।
कई डिजिटल एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बिना पुष्टि के किसी का नाम जोड़ना गलत है। वहीं कुछ लोग इसे जानबूझकर फैलाया गया ऑनलाइन हैरेसमेंट भी बता रहे हैं।
पाकिस्तान में क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे विवाद?
पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की कई महिला इन्फ्लुएंसर्स कथित वीडियो लीक मामलों का सामना कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी निजी या कथित वीडियो को तेजी से वायरल कर देना अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।
डिजिटल राइट्स एक्टिविस्ट्स का मानना है कि बिना सत्यता जांचे ऐसे कंटेंट को शेयर करना ऑनलाइन उत्पीड़न का हिस्सा बनता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं की मानसिक स्थिति और निजी जिंदगी पर पड़ता है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
कनवल आफताब से पहले मथीरा मोहम्मद और इम्शा रहमान के नाम से भी कथित वीडियो वायरल हुए थे। उन मामलों में भी वीडियो की सत्यता साबित नहीं हो पाई थी, लेकिन सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने विवाद को काफी बढ़ा दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी ट्रोलिंग और मानसिक दबाव के कारण इम्शा रहमान को कुछ समय के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद तक करने पड़े थे। यही वजह है कि अब कनवल आफताब का मामला भी तेजी से चर्चा में है।
एक्सपर्ट्स ने लोगों से की अपील
डिजिटल एक्सपर्ट्स लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिना पुष्टि के किसी भी निजी वीडियो को शेयर या डाउनलोड न करें। ऐसा करना न सिर्फ किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि कई देशों में यह कानूनी अपराध भी माना जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हर चीज सच हो, यह जरूरी नहीं होता। ऐसे में किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री फैलाने से पहले उसकी सच्चाई जांचना बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications










