..................... Kangana Ranaut Video- boys made obscene gestures in a crowded gathering, the actress got angry - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के साथ हुई अभद्रता, भरी महफिल में लड़कों ने किए अश्लील इशारे, स्टेज पर ही भड़कीं एक्ट्रेस, Video

Kangana rananut

Kangana Ranaut Middle Finger Video- कंगना रनौत इस वक्त अभिनय करने के साथ साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। फिल्मों के अलावा वो बीजेपी से सांसद भी हैं और पार्लियामेंट में गरजती नजर आती हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि लोगों को यकीन नहीं आता है।

कलाकारों को पब्लिक की तरफ से जितना प्यार मिलता है कई बार नुकसान भी होता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना रनौत के साथ कुछ लड़कों ने बदतमीजी की है।

जी हां, अभिनेत्री किसी लाइव शो पर हैं और इस दौरान साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वहां खड़े कुछ युवकों ने अभिनेत्री को मिडिल फिंगर दिखाई है। जी हां, मिडिल फिंगर दिखाते ये वीडियो वायरल हुआ और कंगना रनौत को रिएक्ट करते हुए देखा जा सकता है।

कंगना रनौत स्टेज पर ही भड़कीं

कंगना रनौत ने मिडिल फिंगर्स देखीं और भड़क गईं। उन्होने कहा, ''वहां पे कैमरा दिखाएं फोकस करके। तमाम लोग हैं जिन्होने मिडिल फिंगर दिखाई है। उनके चेहरे वायरल करें।'' इस तरह से उन्होने कहा लेकिन वहां पर खड़े लोगों के कोई फर्क नहीं पड़ा। वो लगातार कंगना रनौत को इशारे कर रहे थे।

हालांकि ये वीडियो कब का है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इस वीडियो कंगना रनौत ही हैं इसपर भी सवाल है क्योंकि सिर्फ आवाज से ही अंदाजा लगाया जा रहा है और कंगना रनौत का चेहरा साफ तौर पर नहीं दिख रहा है। कंगना रनौत के इस वीडियो पर लोगों को कमेंट्स आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

कंगना रनौत के इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ''तू इसी लायक है।'' एक ने लिखा, ''इतना इशारा काफी है कंगना के लिए।'' एक ने लिखा, ''जनता का भरपूर प्यार मिलता हुआ।'' एक ने लिखा, ''कम से कम ये ध्यान रखें कि वो एक महिला है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/DKa3DOrSUL9/?utm_source=ig_web_copy_link

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X