पार्टी मीटिंग में कमल हासन ने खोया आपा, हाथ में तलवार लेकर पास पहुंच गया था शख्स, ये है कारण?

Kamal Haasan on a party worker- कमल हासन एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक कमाल के राजनेता भी हैं। बता दें कि वो वैसे तो काफी शांत स्वभाव के हैं लेकिन इस वक्त उनके गुस्से का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान कमल हासन चेन्नई में थे और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी की बैठक पहुंचे थे।
इस दौरान उनको गुस्सा तब भड़क गया जब उनको गिफ्ट में एक तलवार दी जाने लगी। कमल हासन को एक व्यक्ति द्वारा मंच पर तलवार भेंट करने के प्रयास के बाद गुस्से में देखा गया। इस वीडियो को पीटीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
पूरी घटना कैमरे में बंद है और साफ समझ आ रहा है कि कमल हासन काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कुछ पता नहीं चला है कि वो व्यक्ति कौन है। लेकिन अभिनेता के द्वारा सबके सामने ही उनको काफी बुरी तरह से डांट लगाई गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।
कमल हासन को लेकर क्या बोले लोग?
लोगों ने अभिनेता को लेकर कई बातें बोलीं हैं। एक ने लिखा, ''वह सिनेमा की दुनिया के लीजेंड हैं।'' एक ने लिखा, ''इडियट स्टार जोकर फैंस। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनके पास अपने जीवन में देने के लिए कुछ भी उत्पादक नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ड्रामा।''
एक का कहना है, ''एक क्रिएटिव व्यक्ति राजनीति से दूर रहता है.. मैं बेवकूफ हूं जो प्रसिद्धि, सत्ता के पीछे भागता है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कमल हासन की तरफ से कमेंट्स पर रिएक्शन नहीं आया है। कमल हासन हाल ही में फिल्म ठग लाइफ में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











