हर महीने कितना कमाती है पाकिस्तानी जासूस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूब के साथ साथ यहां से आते थे लाखों

Jyoti Malhotra Youtube And Other Income Details: हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा एक मशहूर ट्रैवल व्लॉगर हैं जो इन दिनों पाकिस्तामी एजेंट होने के गंभीर आरोपों के कारण गिरफ्तार हो गई हैं। इसके साथ ही ज्योति मल्होत्रा काफी विवादो में आ गई हैं। ज्योति Travel with Jo नाम का चैनल चलाती है जिसके अच्छे खासे सब्रक्राइबर्स हैं। इसके साथ ही ज्योति भारत के साथ साथ और भी कई देशों के ट्रैवल व्लॉग्स अपने फैंस के शेयर कर चुकी हैं। लेकिन पाकिस्तान जाना ज्योति को काफी भारी पड़ गया है।
ज्योति मल्होत्रा पर गंभीर आरोप
17 मई 2025 में ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए WhatsApp, Telegram और Snapchat जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
गिरफ्तारी और आरोपों का व्लॉगिंग पर असर
उनकी गिरफ्तारी के बाद यूट्यूब चैनल की मॉनिटाइजेशन अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। इसके साथ ही स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील रद्द हो सकती हैं। इतना ही नहीं उनकी संपत्ति की कानूनी जांच और संभवतः जब्ती भी हो सकती है। इसका सीधा असर उनकी आय और नेटवर्थ पर पड़ेगा और संभावना है कि आने वाले समय में उनकी कुल संपत्ति में भारी गिरावट आए।
बर्बाद हो सकता है करियर
ज्योति मल्होत्रा एक उभरती हुई डिजिटल क्रिएटर थीं, जिसकी यात्रा से जुड़ी सामग्री लाखों दर्शकों को आकर्षित करती थी। लेकिन पाकिस्तान की जासूसी जैसे गंभीर आरोपों के चलते उसका करियर, कमाई और छवि सब कुछ चौपट हो गया। यह मामला न सिर्फ सोशल मीडिया की शक्ति और जोखिम को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून कितना कठोर हो सकता है।
ज्योति मल्होत्रा की कमाई
ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल के 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक ट्रैवल व्लॉगर के रूप में उनकी आय के कई स्रोत हैं। यूट्यूब पर प्रति 1,000 व्यूज पर 1-3 डॉलर (80-240 रुपये) तक की कमाई होती है। अगर ज्योति की औसतन हर वीडियो पर 50,000 व्यूज आते थे और वह महीने में 10 वीडियो पोस्ट करती थीं। इस हिसाब से उसकी मासिक व्यूज करीब 5 लाख तक हो सकती थी। इससे उसकी मासिक यूट्यूब आय 40,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच हो सकती है।
स्पॉन्सरशिप से करती थी कमाई
ट्रैवल व्लॉगर्स को ब्रांड्स की तरफ से ट्रैवल गियर, होटल, एयरलाइंस और ट्रैवल ऐप्स की स्पॉन्सरशिप मिलती है। एक मध्यम स्तर की इंफ्लुएंसर के रूप में ज्योति प्रति ब्रांड पोस्ट 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक चार्ज कर सकती है। यदि वह महीने में 2-3 स्पॉन्सर्ड डील करती है, तो यह राशि 40,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। ेउसकी कुल मासिक आय 80,000 रुपये से 2.7 लाख रुपये के बीच रही होगी। यह आंकड़ा अनुमान पर आधारित है और वीडियो पर दर्शकों की संख्या, CPM दर और प्रायोजकों पर निर्भर करता है।


Click it and Unblock the Notifications