First Photos: ज्वाला गुट्टा ने दी खुशखबरी, दूसरी शादी के बाद 41 की उम्र में दिया बेटी को जन्म

Jwala Gutta Baby Girl

Jwala Gutta Baby Girl: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के घर पर किलकारियां गूंजी हैं। ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल ने गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। विष्णु विशाल ने बताया कि उनकी पत्नी और पूर्व बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने बेटी को जन्म दिया है। विष्णु विशाल सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेबी गर्ल के हाथों में हाथ डाले हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका बेटा बेबी गर्ल की ओर एक बड़ी मुस्कुराहट के साथ देख रहा है। खास बात यह है कि बेबी का जन्म एक्टर की चौथी शादी की सालगिरह पर हुआ है। विष्णु विशाल ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "हमारी बेटी हुई है। आर्यन अब बड़ा भाई है... आज हमारी शादी की चौथी सालगिरह है और इस खास दिन पर हमें भगवान से खास तोहफा मिला है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।" फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

विष्णु विशाल की है दूसरी शादी

बता दें, कि विष्णु विशाल की शादी पहले रजनी नटराज से 2011 में हुई थी। 2017 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ और 2018 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इसके बाद एक्टर ने 22 अप्रैल, 2021 को हैदराबाद में बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा से शादी की।

ज्वाला गुट्टा की भी दूसरी शादी

ज्वाला गुट्टा ने भी विष्णु विशाल से दूसरी शादी की। इससे पहले, उन्होंने बैडमिंटन मिंटन प्लेयर चेतन आनंद से शादी की थी। ज्वाला और आनंद ने 2005 में शादी की थी और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। ज्वाला अभी 41 साल की हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jwala gutta bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X