57 की उम्र में कैसी हो गई जूही चावला की हालत, चेहरे का हाल देख लोगों को नहीं हुआ यकीन, बोले- बुढापा..

Juhi Chawla Age- बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों की हंसी लोग कभी नहीं भूल सकते हैं और उन्ही में से एक अभिनेत्री जूही चावला है। अपने समय पर कई शानदार फिल्में देने वाली जूही चावला इस वक्त कैसी लगने लगी हैं वो आपको हैरानी में डाल सकता है।
अपनी सुंदरता से लोगों का दिल जीतने वाली जूही चावला की उम्र अब 57 हो गई है और इस दौरान एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैमरामैन ने काफी क्लोज उनका चेहरा शूट किया है जिसके बाद से लोग अजीब अजीब कमेंट्स कर रहे हैं।
उम्र का तकाजा है कि जूही चावला का चेहरा काफी अलग लग रहा है और फैंस भी दुखी हो गए हैं। बता दें कि जूही चावला हंस रही है लेकिन उनका चेहरा उनकी उम्र बयां कर रहा है। जूही ने इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और काफी शानदार लग रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
57 की उम्र में जूही चावला के चेहरे की ऐसी हालत देख लोग भी कमेंट्स करने से पीछे नहीं हटे। एक ने लिखा, ''90 के दशक की एकमात्र सभ्य अभिनेत्री जो अभी भी अपनी उम्र का सम्मान करती है।' एक ने लिखा, ''ख़राब लाइटिंग और ख़राब मेकअप, वह अपनी उम्र के हिसाब से ठीक लग रही है।'' एक ने लिखा, ''खूबसूरती से बुढ़ापा तक।'' एक ने लिखा, ''कोई सर्जरी नहीं, कोई अश्लीलता नहीं..वह वास्तव में अपनी उम्र का सम्मान करती है।'' लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।
जय मेहता से की शादी
जूही चावला के पति नाम जय मेहता है और अक्सर वो अपने पति के साथ नजर आती हैं। जय मेहता इस वक्त 64 साल के हैं। अपने से 7 साल बड़े शख्स के साथ जूही ने शादी रचाई थी। जय एक बिजनेसमैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











