Vibha Kaul Death: हार्ट सर्जरी के बाद पत्रकार विभा कौल भट्ट का निधन, गहरे दुख में अजय देवगन ने कही ये बात

Vibha Kaul Bhatt Death: एबीपी न्यूज की वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल भट्ट का मंगलवार को निधन हो गया। कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं विभा का हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में गहरा शोक है और सहकर्मी लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
किस वजह से हुआ निधन
सूत्रों के अनुसार, विभा कौल की हार्ट सर्जरी की गई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गई।
मिलिंद खांडेकर ने व्यक्त किया दुख
वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से विभा की तस्वीर साझा करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि सुबह यह दुखद खबर मिली और अब तक भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभा एबीपी न्यूज के लोकप्रिय शो सास, बहू और साज़िश की मुख्य संचालक रहीं।
अजय देवगन ने भी दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी विभा कौल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि विभा कौल के अचानक चले जाने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति और परिवार के लिए शक्ति की कामना की।
25 सालों का लंबा पत्रकारिता सफर
विभा कौल भट्ट पिछले दो दशकों से अधिक समय तक मीडिया में सक्रिय रहीं। उन्होंने कई बड़े चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। एबीपी न्यूज में वे सीनियर जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ी थीं और सास, बहू और साज़िश जैसे मशहूर शो की रूपरेखा तैयार करने में उनका बड़ा योगदान था। यह शो टीवी जगत की ताज़ा और रोचक खबरों के लिए जाना जाता है।
परिवार में शोक का माहौल
विभा कौल भट्ट अपने पीछे एक बेटी को छोड़ गई हैं। अचानक हुए इस दुखद घटनाक्रम से परिवार गहरे सदमे में है। उनके अंतिम संस्कार से संबंधित जानकारी जल्द जारी की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











