'मत जा… बर्बाद हो जाएगी!' मां फूट-फूटकर रोई लेकिन बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने की जिद में अड़ी रही बेटी

Viral Video: जोधपुर के ओसियां क्षेत्र के सामराऊ गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मां अपनी बेटी के सामने रोते और गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रही है, लेकिन बेटी को अपनी मां पर बिलकुल तरस नहीं आ रहा है। लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए घर छोड़ने पर अड़ी हुई है।
परिवार के फैसले मानने से किया इंकार
माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी को हर सुख-सुविधा और अच्छी एजुकेशन दी, लेकिन अब वह परिवार के फैसलों को मानने से इंकार कर रही है। लगातार तनाव बढ़ने के बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया।
विवाद को देखते हुए उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता और पुलिस अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने गांव में हस्तक्षेप किया। गांव के लोगों का मानना है कि यह पूरी तरह पारिवारिक मामला है, जिसे बातचीत और समझ से ही हल किया जा सकता है। उनका कहना है कि बेटी और माता-पिता के बीच कम्यूनिकेशन की कमी ने सिचुएशन और मुश्किल बना दिया।
प्रशासन ने फिलहाल युवती को नारी निकेतन में सुरक्षित रखा है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता जारी रहेगी ताकि मामले का हल निकाला जा सके।
माता पिता और बेटी की अलग-अलग राय
माता-पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को प्यार और सम्मान के साथ पाला और उसकी सभी जरूरतें पूरी की। वहीं, युवती का कहना है कि वह अपने जीवन को अपनी मर्जी से जीना चाहती है और परिवार के फैसलों से बंधना नहीं चाहती। इस टकराव ने पूरे परिवार को भावनात्मक रूप से परेशान कर दिया है।
यह घटना साफ करती है कि परिवार में कम्यूनिकेशन की कमी कितनी बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। छोटी-छोटी बातें भी बिना सही बातचीत के झगड़े का कारण बन सकते हैं। प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं और दोनों पक्षों से बात करके समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications