ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्लैकआउट में दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, अनोखा वेडिंग वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Jodhpur blackout Wedding Video Viral: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच जहां तनाव बना हुआ है। देश में सुरक्षा को लेकर हार्ट अलर्ट जारी किया गया है। समय-समय पर सेफ्टी ड्रिल भी चलाई जा रही है। देश भर में चिंता का माहौल है। क्योंकि लगातार हमले को लेकर नई अपेडट सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो यहां हमले के वायरल हो रहे हैं वहीं कई वीडियो शहरों के भी वायरल हो रहे हैं जहां ब्लैक आउट किया गया था।
अंधेरे में लिए सात फेरे
लेकिन फिलहाल तो ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं। दरअसल यह वीडियो जोधपुर का है जहां एक कपल ने ब्लैकआउट में सात फेरे लिए। जी हां, गुरुवार को जब रात में अचानक से ब्लैकआउट कर दिया गया था। तभी एक शादी समारोह में रोशनी और चकाचौंद की जगह काला अंधेरा छा गया, लेकिन इसके बाद भी दूल्हा-दुल्हन नहीं रुके उन्होंने बिना रोशनी के ही सात फेरे लेने का फैसला किया। कपल की पूरी शादी रात के अंधेरे में हुई जहां ना तो साज सजावट नजर आई और ना ही मेहमान। इतना ही नहीं शादी में बैठे दूल्हा और दुल्हन भी नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सुरक्षा की वजह से बदलना पड़ा ब्लैकआउट का समय
दरअसल बताया यह जा रहा है कि ब्लैकआउट समय रात को 12:15 बजे सुनिश्चित किया गया था, लेकिन जिले कलेक्टर द्वारा सुरक्षा की समीक्षा के बाद ब्लैक आउट रात को 9:30 बजे ही कर दिया गया। जिस वजह से पूरे जिले में अंधेरा छा गया और शादी समारोह भी रुक गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए दूल्हा-दुल्हन के घर वालों ने फैसला किया की शादी बीच में नहीं रोकी जाएगी। इसलिए रात के अंधेरे में ही दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़वा दिए गए।


Click it and Unblock the Notifications