गजब की सिंगर हैं Jemimah Rodrigues, धमाकेदार पारी के बाद वायरल हुआ गाना, 'तुम देना साथ मेरा..'

Jemimah Rodrigues

Jemimah Rodrigues Singing: महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री मारी है। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 127 रन बनाए थे।

बता दें कि इस पारी ने उनको अमर कर दिया और कई सालों तक ये पारी याद रखी जाएगी। जेमिमा रोड्रिग्स की फैन फॉलोविंग पहले से ही शानदार है और अब बड़े बड़े सितारे उनको लेकर बातें कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स ना सिर्फ एक अच्छी क्रिकेटर हैं बल्कि वो एक शानदार सिंगर भी हैं। जी हां, उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जेमिमा रोड्रिग्स ने गाया गाना

सेमीफाइनल में शतक मारकर मैच जिताने वाली जेमिमा रोड्रिग्स के अब कुछ पुराने वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। किसी में वो डांस करती दिख रही हैं तो किसी में वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान उनकी सिंगिंग की काफी तारीफ हो रही है। जेमिमा रोड्रिग्स ने इस वीडियो में 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। हंसकर और मुस्कुराकर गाना गातीं जेमिमा रोड्रिग्स को देखकर लोग भी काफी खुश हो रहे हैं। उनकी आवाज बेहतरीन है और कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

जेमिमा रोड्रिग्स के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। एक ने लिखा, ''140 करोड़ प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए बस एक पारी की ज़रूरत होती है।'' एक ने लिखा, ''अगर यह सचमुच उनकी आवाज़ है, तो मुझे कहना होगा कि उनकी आवाज़ उनकी बल्लेबाजी जितनी ही शक्तिशाली है।'' एक ने लिखा, ''मेरी आँखों में आँसू हैं, आप प्रतिभा की एक 'गेंद' हैं!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X