Jemimah Rodrigues की फैमिली, धर्म और एजुकेशन के बारे में जानते हैं? नेट वर्थ देख हिल जाएंगे आप

Jemimah Rodrigues Family, Cast, Education: जेमिमाह रोड्रिग्स.. एक ऐसा नाम जो कि पूरा देश चिल्ला रहा है। महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब फाइनल में है।
इस मैच में शानदार शतक मारकर टीम को जीत दिलाने वाली जेमिमाह रोड्रिग्स काफी चर्चा में है। उन्होने नाबाद 127 रनों की पारी खेली जो कि कई सालों तक याद रखी जाएगी। लेकिन इस मैच के खत्म होने के बाद लोग लगातार जेमिमाह रोड्रिग्स के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या आप जानते हैं कि जेमिमाह रोड्रिग्स किस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, वो कितनी पढ़ी लिखीं है और उनकी नेटवर्थ क्या है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपके सामने सारे आंकड़े रखने वाले हैं।
जेमिमाह रोड्रिग्स फैमिली, एजुकेशन और नेटवर्थ
जेमिमाह रोड्रिग्स एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बेहद कम उम्र में उनके पिता इवान रोड्रिग्स बांद्रा में आ बसे थे और वो यहां पर स्कूल के कोच हुआ करते थे। जेमिमाह बचपन से ही अपने भाइयों को गेंदबाजी करते हुए बड़ी हुईं थीं। इस दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन वो देश के लिए खेलेंगी। एजुकेशन की बात करें तो जेमिमाह ने स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल प्राप्त की जबकि ग्रेजुएशन के लिए रिज़वी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स गईं थीं। जेमिमाह रोड्रिग्स की नेट वर्थ को लेकर साफ तौर पर कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनकी नेट वर्थ 8 से 15 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है।
जीत के बाद फूट फूटकर रोईं
7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप के फाइनल में हराना आसान नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने 339 रनों का भारी भरकम लक्ष्य लड़कियों के सामने रखा था। इस दौरान चेज करते हुए जेमिमाह रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दमदार बैटिंग की। मैच जीतते ही जेमिमाह रोड्रिग्स समेत पूरी इंडियन टीम रो रही थी। बता दें कि मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए भी जेमिमाह रोड्रिग्स काफी रोईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











