Epstein Files क्या हैं? बच्चियों से कुकर्म के आरोप, अनिल अंबानी और अनुराग कश्यप की फाइल में एंट्री कैसे?
Jeffrey Epstein Files Explained: जेफरी एपस्टीन का नाम सुनते ही एक बड़ा सेक्स ट्रैफिकिंग स्कैंडल याद आता है। साल 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी, लेकिन उसका मामला आज भी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह हैं Epstein Files, जो हाल ही में अमेरिका में पब्लिक की गई हैं और इसमें बड़े-बड़े नाम सामने आ रहा है, जिसमें अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और कुछ भारतीय नाम भी सामने आए हैं।

Epstein Files आखिर हैं क्या?
Epstein Files असल में उन दस्तावेजों का बड़ा कलेक्शन है, जो जेफरी एपस्टीन और उसके पार्टन गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी जांच के दौरान इकट्ठा किए गए थे। इनमें ईमेल, फोन कॉल की जानकारी, फोटो, ट्रैवल के रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और जांच से जुड़े कई कागजात शामिल हैं।
अमेरिका सरकार ने Epstein Files Transparency Act के तहत इन फाइल्स को लोगों के सामने लाने का फैसला किया, ताकि यह साफ हो सके कि एपस्टीन किन-किन ताकतवर लोगों के संपर्क में था। सरकार ने यह भी साफ किया है कि किसी का नाम इन फाइल्स में होने का मतलब यह नहीं है कि वह अपराधी है।
क्या है कॉन्ट्रोवर्सी
इसमें 6 मिलियन पेज हैं, इसमें कई वीडियो भी शामिल हैं। ये फाइल जेफरी एपस्टीन के नाम पर है, जिसे छोटे बच्चों का रेप करने का शौक था। इस फाइल में 6 साल से 18 साल तक के बच्चियों के साथ की गई क्रूर और बाकी चीजों का जिक्र शामिल है।
दुनिया के बड़े और ताकतवर नाम
इन फाइल्स के सामने आने के बाद राजनीति, बिजनेस और हॉलीवुड तक हलचल मच गई। इनमें कई बड़े नामों का जिक्र है, जैसे-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े प्रिंस एंड्रयू, बिजनेस और टेक जगत के दिग्गज एलन मस्क, रिचर्ड ब्रैनसन, सर्गेई ब्रिन, राजनीतिक हस्तियां जैसे स्टीव बैनन और एहुद बराक
इन सभी लोगों ने यह जरूर माना है कि वे किसी न किसी समय एपस्टीन के संपर्क में थे, लेकिन सभी ने उसके अपराधों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। अब तक किसी पर भी केस दर्ज नहीं हुआ है।
भारतीय नाम भी आए सामने
Epstein Files में कुछ भारतीय नाम भी सामने आए हैं, जिसकी वजह से भारत में भी यह मामला चर्चा में आ गया है।
अनिल अंबानी
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा अनिल अंबानी की हो रही है। दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन और अंबानी के बीच पैसों और इनवेस्टमेंट से जुड़ी बातचीत हुई थी। इसमें अमेरिका में फाइनेंशियल मदद और कॉन्टैक्ट्स को लेकर चर्चा का जिक्र है।
दीपक चोपड़ा
वेलनेस एक्सपर्ट दीपक चोपड़ा का नाम भी फाइल्स में दर्ज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2008 के बाद भी एपस्टीन से संपर्क बनाए रखा था। हालांकि, उन पर किसी भी तरह के गलत काम का आरोप नहीं है।
मीरा नायर
फिल्ममेकर मीरा नायर का नाम एक ऐसे कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां एपस्टीन भी मौजूद था। यह एक सोशल और फिल्म से जुड़ा इवेंट बताया गया है।
अनुराग कश्यप
डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम एक ईमेल बातचीत में सामने आया है, जहां उन्हें 'एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर' कहा गया है। यह बातचीत किसी इंटरनेशनल मीटिंग से जुड़ी बताई जा रही है।
नंदिता दास
एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास का नाम भी एक इंटरनेशनल फेस्टिवल के संदर्भ में सामने आया है, जहां उन्हें बतौर स्पीकर बुलाया गया था और एपस्टीन भी वहां मौजूद था।
Epstein Files से यह साफ होता है कि जेफरी एपस्टीन का दायरा बहुत बड़ा था और वह दुनिया के कई ताकतवर लोगों के संपर्क में था। लेकिन सिर्फ नाम आने से किसी पर आरोप साबित नहीं होते। जांच एजेंसियों का भी कहना है कि इन दस्तावेजों को जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय समझदारी से देखा जाना चाहिए। फिलहाल, Epstein Files ने कई पुराने सवालों को फिर से जिंदा कर दिया है और शायद आने वाले समय में और खुलासे भी हों।


Click it and Unblock the Notifications











