जया किशोरी से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं उनकी बहन चेतना शर्मा, कथावाचक के फैंस को लगेगा झटका

Chetna Sharma

Jaya Kishoti Sister Chetna Sharma Education- जया किशोरी को भला कौन नहीं जानता है। अपने भजनों और प्रवचनों से लोगों के मन में उतर चुकीं जया किशोरी की फैन फॉलोविंग शानदार हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उनकी ही तरह उनकी बहन भी काफी मशहूर हैं।

बता दें कि जया किशोरी की बहन का नाम चेतना शर्मा है और वो भी सिंगर हैं। बहन की तरह की वो भी गाना गाती हैं और कंपोज भी करती हैं। लेकिन काफी लोग जानते हैं कि चेतना शर्मा अपनी बहन जया किशोरी से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनको इतना अटेंशन नहीं मिला है। बता दें कि कई भजन एल्बम में उन्होने अपनी आवाज दी है जो कि लोगों को काफी पसंद है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं चेतना?

जया किशोरी की बात करें तो वो काफी समय से शिक्षा प्राप्त करके कथा कर रही हैं। जया किशोरी ग्रेजुएट हैं और उन्होने बी कॉम किया हुआ है। वहीं चेतना शर्मा की बात करें तो वो मास्टर्स कर चुकी हैं और अपनी बहन से ज्यादा डिग्री रखती हैं।

बता दें कि अशोका विश्वविद्यालय से लिबरल स्टडीज में चेतना शर्मा ने स्नातकोत्तर डिप्लोमा और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्टैटिक्स में स्नातक की डिग्री ली है। जया के साथ साथ उनकी बात भी होती है। बता दें कि जया किशोरी के हर प्रोग्राम में चेतना उनके साथ मौजूद होती हैं और दीदी का साथ देती हैं। जया और चेतना सोशल मीडिया पर एक साथ काफी नजर आती हैं।

खाने की शौकीन

सोशल मीडिया पर चेतना शर्मा की खाने पीने की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं और लोग उनको पसंद करते हैं। वो खाने की शौकीन हैं। बता दें कि चेतना शर्मा अच्छी सिंगर है और वो एआर रहमान म्यूजिक इंस्टीट्यूट से म्यूजिक की पढ़ाई भी कर रही हैं। दीदी की तरह ही लोग उनको भी काफी पसंद करते हैं। देखने वाली बात होगी कि वो अपने नाम के साथ कब धमाका करती हैं।

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X