हजारों का लग्जरी इटालियन ब्रांड सनग्लासेस पहनकर घूमती है Jaya Kishori? कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Jaya Kishori Wears Medusa Deco Oval Sunglasses By Versace

Jaya Kishori Wears Medusa Deco Oval Sunglasses By Versace: जया किशोरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह एक मशहूर कथा वाचक बन चुकी है। सोशल मीडिया पर भी उनके आए दिन कथा वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं और इनको लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है।

जया किशोरी का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र से भजन गायन और कथा वाचन शुरू कर दिया और आज उनकी कथाओं को काफी लोग सुनने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले वह अपने स्कूल की फ्रेंड मुस्कान की शादी में पहुंची थी।

इस दौरान अपनी स्कूल की दोस्त की शादी में जया किशोरी काफी माडर्न अंदाज में पहुंची थी। उन्होंने खुद इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम से भी शेयर किया था और उसमें वह ब्लैक रंग के गॉगल्स लगाए हुए नजर आई। लेकिन जब उनके गॉगल्स की सिगनेचर डिजाइन पर हमारी नजर गई तो पता चला कि यह चश्मा बेहद ही लग्जरियस है।

जया किशोरी का यह चश्मा एक लग्जरी इटालियन ब्रांड का है। जब खोज की गई तो पता चला कि यह वर्साचे का Medusa Deco Oval Sunglasses है। ऑफिशल वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक इस सनग्लासेस को मेडुसा हार्डवेयर से तैयार किया गया है और इसकी फ्रेम को गोल्ड टोन में रखा गया है।

जया किशोरी द्वारा पहने गए इस सनग्लास को बारोके टिशू पेपर और मैट ब्लैक बॉक्स में पैक करके भेजा जाता है। इतना ही नहीं अगर इसको भारत में मंगवाया जाता है तो कोई डिलीवरी चार्ज भी नहीं लगता और यह डिलीवरी का वक्त 4 से 9 दिन लगाता है। वर्साचे की आधिकारिक वेबसाइट पर इस सनग्लासेस की कीमत 52,200 रुपए बताई गई है।

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X