डांसर बनना चाहती थी जया किशोरी, फिर करियर को दिया ऐया यू टर्न और अब धर्म-भक्ति से कमाती है करोड़ों

Jaya Kishori

Jaya Kishori Dance Dream: जया किशोरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। बता दें कि वह भजनों के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी है। उन्होंने आज के वक्त में घर-घर में पहचान बनानी है। बता दें कि उनकी उम्र 30 साल हो चुकी है और उनकी संस्कृति से लेकर संस्कार और सादगी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन हमेशा ही लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दूसरों की तरह जया किशोरी ने कभी भी अपने लिए कोई ख्वाब नहीं देखा? या फिर उनका असली नाम क्या है? ऐसे ही कई सवालों के जवाब आज हम आपको देने वाले हैं।

डांसर बनना चाहती थी जया किशोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के सुजानगढ़ में जया किशोरी का जन्म हुआ था। जया किशोरी के पिता शिव शंकर शर्मा और मां सोनिया शर्मा हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी एक बहन है जिसका नाम चेतना शर्मा है। जया का पूरा परिवार कोलकाता में जाकर शिफ्ट हो गया है। जया किशोरी जब बहुत छोटी हुआ करती थी तो उनको बॉलीवुड से खूब प्यार था। बाकी लड़कियों की तरह उनके भी खूब सपने थे। उन्हें एक डांसर बनना था। लेकिन फिर भी उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई और इसका कारण हम आपको बताते हैं...

भगवान की ओर बचपन से ही बढ़ता गया रुझान

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है और उन्होंने 9 साल की उम्र से ही लिंगाष्टकम, रामाष्टकम और शिव तांडव जैसे स्त्रोत याद कर लिए थे। यहां तक कि वह उन्हें गुनगुनाने भी लगी थी। लेकिन जब वह 12वीं कक्षा में आई तो उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता कंठस्थ कर ली। भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी आस्था बढ़ती चली गई और वह इस वजह से ईश्वर के करीब आती चली गई। भगवान के प्रति उनका प्रेम देखते हुए जया किशोरी के गुरु ने उन्हें किशोरी की उपाधि दे दी। गुरु की उपाधि मिलने के बाद में जया शर्मा से जया किशोरी बनने तक का सफर तय हुआ।

बीच में ही रोकना पड़ा डांस

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अपने प्रवचनों से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देने वाली जया किशोरी ने पॉपुलर शो बूगी वूगी में क्लासिकल डांस परफॉर्म किया हुआ है। जहां से उन्होंने लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया था। कुछ खबरों की मानें तो जया को वेस्टर्न डांसर बना था लेकिन उनके रिश्तेदारों को यह सब पसंद नहीं आया। जिस वजह से उन्होंने क्लासिकल डांस करने से भी रोक दिया गया था।

एक कथा के लिए इतना चार्ज करती हैं जया

उनको डांस पर तो रोक दिया गया लेकिन उनकी बॉलीवुड फिल्मों में रुचि अभी भी बनी हुई थी। बताया जाता है कि महानायक अमिताभ बच्चन उनके बहुत ही पसंदीदा एक्टर हैं और उनकी फेवरेट फिल्म 'हम साथ साथ हैं' है। बता दें कि जया किशोरी नानी बाई को मायरो और श्रीमद् भागवत कथा के लिए अब 9 से 10 लाख रुपए का चार्ज करती हैं। जब इसके लिए बुकिंग करवाई जाती है तो पहले ही आधा पैसा ले लिया जाता है। बाकी का कथा होने के बाद में लिया जाता है। बता दें कि जया किशोरी नारायण सेवा संस्थान में एक बड़ा हिस्सा डोनेट करती है। यह संस्था दिव्यांग और अपंग लोगों के लिए अस्पताल चलाती है और गरीब लोगों की भी सेवा करती है।

More from Filmibeat

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X