Jaya Kishori Video: 'मैं छोडूंगी न तेरा हाथ' जया किशोरी के इस वीडियो ने काटा बवाल

Jaya Kishori Father: कथा वाचिका जया किशोरी देश से लेकर विदेशो में काफी मशहूर हो चुकी हैं। उनकी कथाएं और उनकी कही बातें लोग बेहद प्यार से सुनना पसंद करते हैं। इसके साथ ही जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब जया किशोरी ने फादर्स डे के मौके पर फैंस के साथ एक बेहद ही शानदार वीडियो शेयर किया है। पिता के साथ जया किशोरी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर काफी प्यार लुटा रहे हैं।
जया किशोरी के इस वीडियो की बात करें तो इसमें जया और उनके पिता एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। जया किसी बच्चे की तरह अल्हड़ दिखाई दे रही है तो वहीं उनके पापा उनके सभी नखते उठा रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खूब सारी बातें और टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
जया किशोरी ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "डोरी ये खींची डोरी, पलने की तूने मोरी, मेरे सपनो को झुलाया सारी रात, भले बगिया तेरी छोड़ी, भले निंदिया तेरी चोरी, बस इत्ती सी याद तू रखियो मेरी बात, तेरी लाडकी मैं, तेरी लाडकी मैं छोडूंगी न तेरा हाथ"
जया किशोरी का ये पोस्ट हर किसी को काफी भावुक कर रहा है। साथ ही उनका वीडियो देख हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ रही है। नेटिजंस जया किशोरी के इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं साथ ही कमेंट सेक्शन भी पूरा का पूरा प्यारे कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देशभर में जया किशोरी को श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करते हुए भी देखा जाता है। इसके अलावा वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है और मोटिवेशनल स्पीच से भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेती है। वह एक अच्छी भजन गायिका भी है और इसके लिए भी वह अच्छी रकम चार्ज करती है।
जया किशोरी को कई बड़े प्रोग्राम में जाते देखा जाता है और यहां से वह मोटी कमाई कर लेती है। हालांकि वह फ्री में भी कथा करती है और जब वह किसी अपने या फिर किसी गरीब के यहां पर कथा वाचन करती है तो इसके लिए कोई भी फीस नहीं लेती है। वह दान भी खुले दिल से करती हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान में जाता है। वह दिव्यांग लोगों की सेवा करती है। साथ ही अपनी कमाई का एक हिस्सा पेड़ लगाने और बेटियों को पढ़ाने में भी लगाती है।


Click it and Unblock the Notifications