एक गलती और प्यार को भी लात मार देंगी जया किशोरी, बोलीं- सामने प्यार ही क्यों ना हो छोड़ दो

Jaya Kishori On Love: जया किशोरी एक मशहूर कथा वाचिका है और आपको बता दें कि अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह सुर्खियों में आती रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके कथा के वीडियो भी अक्सर वायरस होते हुए नजर आते हैं और साथ ही साथ वह काफी अच्छा गाती भी है।
जया किशोरी का वायरल वीडियो
लेकिन एक बार फिर से जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को जया किशोरी ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि प्यार उनके जीवन में दूसरे नंबर पर आता है और पहले नंबर पर स्वाभिमान आता है।
सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी
वायरल हो रही है इस वीडियो में जया किशोरी ने कहा कि "सम्मान मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है। मेरे लिए प्यार दूसरे नंबर पर आ सकता है। लेकिन मेरी इज्जत पहले नंबर पर है। इसीलिए अगर बात आपका स्वाभिमान की हो, तो सामने प्यार ही क्यों ना हो उसको छोड़ देना चाहिए।"
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अब लगातार जया किशोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है और काफी सारे लोग इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब जया किशोरी की बातें लोगों को पसंद आए। हालांकि कई बार जया किशोरी को कुछ चीजों की वजह से ट्रोल भी हो जाना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications