क्या भर भर के मेकअप लगाती हैं जया किशोरी? कैसे दिखती हैं इतनी सुंदर, खुद कथावाचक ने खोला राज

Jaya Kishori on Makeup- कथावाचक जया किशोरी इस वक्त अपने हर वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं और इस वक्त मेकअप को लेकर उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि वायरल हो रहा है।
इस दौरान जया किशोरी शुभांकर मिश्रा से बात कर रही थीं और उनसे पूछा गया था कि मतलब आप क्या लगाती हैं क्योंकि आप हमेशा इतनी सुंदर नहीं दिखती हैं, लोगों को गलतफहमी हो गई है।। जया किशोरी ने मुस्कुराते अपनी बात रखी और मेकअप के बारे में बताया। जया का कहना था कि वो कुछ नहीं लगाती हैं, लेकिन हमेशा अच्छी ही दिखती हैं।
क्या बोलीं जया किशोरी
जया किशोरी ने इस सवाल के जवाब में पहले हंसते हुए कहा कि, ''मैं हमेशा अच्छी दिखती हूं। नहीं.. क्योंकि देखो मैं नेचुरल हूं और मैं हमेशा ऐसी ही दिखती हूं। मैं कभी कोई एक्स्ट्रा चीज यूज नहीं करती हूं। ये एक दम सच है।'' इतना कहने के बाद वो अपने फेस पर उंगली रगड़ती हैं और दिखाती हैं कि किसी तरह का कोई मेकअप नहीं लगाया हुआ है।
जया किशोरी का ये पुराना वीडियो है जिसकी क्लिप्स आए दिन वायरल होती रहती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जया किशोरी फैन फॉलोविंग तगड़ी है। ना सिर्फ कथा बल्कि उनकी खूबसूरती के दीवाने भी हैं। जया किशोरी की तस्वीरें इंटरनेट ब्रेक कर देती हैं लोग एक झलक के दीवाने रहते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
नो मेकअप वाले दावे के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वो बहुत क्यूट है, पाकिस्तानी से प्यार भेज रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''मैं इसका नाम भूल गया कोई बता दो।''' एक ने लिखा, ''भैया वो पहले से ही इतनी गोरी है।'' एक ने लिखा, ''वो शानदार दिखती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए जया किशोरी का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications