जया किशोरी फोन के वॉलपेपर और बैककवर पर लगाती हैं इस शख्स की फोटो ? तस्वीर आई सामने तो उड़े भक्तों के होश...

Jaya kishori Latest News: जया किशोरी को आज कौन नहीं जानता। भारतीय आध्यात्मिक वक्ता, गायिका और मोटिवेशन स्पीकर जया किशोरी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। जया किशोरी ने बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाया। जया किशोरी की स्पीच सुनना हर कोई पसंद करता है।
कथा के लेती हैं इतने लाख
बता दें कि 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के छोटे से गांव सुजानगढ़ में जन्मी जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है, लेकिन लोगों की तरफ से मिले अधिक प्यार की वजह से उनका नाम जया किशोरी हो गया। कई लोग जया किशोरी को आधुनिक युग की मीरा भी कहते हैं। बता दें कि जया किशोरी अपनी एक कथा का 9.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। जिसमें से वह आधी फीस वह पहले और बकाया फीस वह कथा के बाद लेती हैं।
महंगे शौक पालती हैं जया किशोरी
जया किशोरी के काफी महंगे शौक भी हैं। वह मार्केट में आए लेटेस्ट iphone भी तुरंत ही खरीदना पसंद करती हैं। साथ ही उनके हैंडबैग और उनके सिंपल कुर्ते भी काफी महंगे होते हैं।
दोस्त की शादी से वायरल हुई यह तस्वीर
हाल ही में जया किशोरी को उनकी दोस्त की शादी में देखा गाया था। इस मौके पर उनकी कई तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं एक तस्वीर सोशल मीडिया पर और छाई हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जया किशोरी अपनी दोस्त की तस्वीर खींच रही हैं, लेकिन जया का बैक-कवर जमकर लाइमलाइट में आ गया क्योंकि इस बैक-कवर में जया किशोरी किसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में सभी यह जानने में लग गए कि आखिर ऐसा कौन का शख्स है जिसके साथ जया किशोरी क्लोज खड़ी हैं और पोज दे रही हैं।
बैककवर पर दिखी इस शख्स की तस्वीर
बता दें कि जया किशोरी के बैक-कवर में नजर आ रही तस्वीर में जो शख्स नजर आ रहा है वह कोई और नहीं बल्कि जया किशोरी के पिता जी हैं। जी हां, जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। वह जया किशोरी के साथ उनकी हर कथा में जाया करते हैं। पिता और बेटी के बीच का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है। जया किशोरी अपने पिता के साथ अकसर तस्वीरें शेयर किया करती हैं। इतना ही नहीं जया अपने पिता से इतना प्यार करती हैं कि वह फोन के बैक कलर में पिता की तस्वीर लगाकर ही रखती हैं। वहीं माना यह भी जाता है कि जया किशोरी अपने वॉलपेपर पर भी पिता की तस्वीर लगाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications