..................... Jaya kishori on marriage reality Jaya Kishori says marriage is not about halide mehndi sangeet its about fights kids responsibility - Hindi Filmibeat

किशोरी ने बताया शादी का असली मतलब- दो लोग एक कमरे में लड़ाई-झगड़े-खर्चा-महंगाई- बच्चे

Jaya Kishori On Marriage

Jaya Kishori On Marriage: कथावाचक जया किशोरी की मोटिवेशनल बातें काफी वायरल रहती हैं। जया किशोरी देश से लेकर विदेश तक और जवानों से लेकर बड़े बूढ़ों तक सभी के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही किशोरी हर समाजिक मुद्दे पर भी बेहद सुलझे हुए विचार लोगों के साथ शेयर करती हैं जिनसे तमाम लोग काफी इंफ्लुएंस दिखाई देते हैं। वहीं अब जया किशोरी ने शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जया किशोरी आज कल जो शादियों का ग्रैंड सेलिब्रेशन का कल्चर शुरू हो गया है उसपर ही बात करती दिखाई दे रही हैं। इन दिनों शादियां रीति-रिवाजों और विधि विधानों से परे हो हल्ला और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तक ही सीमित दिखाई दे रही हैं। इसी पर टिप्पणी करते हुए किशोरी ने शादी का असली मतलब समझा दिया है।

जया किशोरी ने कहा, "पिक्चरों ने एक और चीज करदी, हमको समझा दिया शादी ब्याह मतलब हल्दी, मेहंदी, संगीत, सजना, संवरना, लहंगा, गहने यही दिखता है सबको। ये शादी नहीं है भई, शादी है दो लोग, एक कमरे में, लड़ाई, झगड़े, खर्चे, महंगाई, बच्चे। ये है शादी। तो वो तामझाम तो वो 200-300 लोग चले जाएंगे दो दिन बाद घर। और ये दो अकेले जाएंगे घर। सोच समझ के करो सब है ना। करो बहुत सुंदर चीज है, करना चाहिए। सोच समझकर करना चाहिए।"

महज कुछ ही सेकेंडों में जया किशोरी ने शादी को जो सच्चाई लोगों के सामने रखी है वो सभी को काफी पसंद आ रही है। हर कोई उनकी इस दो टूक बात को काफी पंसद कर रहा है। आपको बता दें कि जया किशोरी के कथा के वीडियो भी अक्सर वायरस होते हुए नजर आते हैं और साथ ही साथ वह काफी अच्छा गाती भी है।

अब लगातार जया किशोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है और काफी सारे लोग इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब जया किशोरी की बातें लोगों को पसंद आए। हालांकि कई बार जया किशोरी को कुछ चीजों की वजह से ट्रोल भी हो जाना पड़ता है।

Read more about: jaya kishori bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X