..................... Jaya Kishori mayra rasam video is jaya kishori wedding rituals started know here jaya kishori videos - Hindi Filmibeat

Jaya Kishori Video: मायरे में सुर्ख दुल्हन सी सजी जया किशोरी, बार बार संभालती रही पल्लू

Jaya Kishori Video: कथावाचक जया किशोरी आए दिन अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जया किशोरी के अब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो मायरा के बताएं जा रहे हैं।

Jaya Kishori Video

'नानी बाई के मायरे' की पावन कथा

इससे पहले की आपको लगे की हम जया किशोरी की शादी के मायरे की रस्म की बात कर रहे हैं, हम आपको बता दें कि ये जया किशोरी की कथा का ही एक वीडियो है। श्री गोविंद देव जी मंदिर के दिव्य प्रांगण में "नानी बाई के मायरे" की पावन कथा के समापन पर परम आदरणीया जया किशोरी जी को "जय श्री राम" नाम माला एवं दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।

जया किशोरी की शादी के चर्चे

ये वीडियो उसी दौरान के हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे गलत समझ रहे हैं और भ्रामक जानकारी शेयर करते हुए कह रहे हैं कि ये जया किशोरी की शादी का वीडियो है और उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।

शादी के सालों पर जया किशोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जया किशोरी अधिकतर अपनी शादी के पूछे जाने वाले सवालों से घिरी रहती हैं, लेकिन इस बार जया किशोरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया किशोरी अपनी शादी का सच सबके सामने रखती हैं। जया एक पॉडकास्ट में कहती हैं कि- 'मेरी शादी हो चुकी है। जो सबके सामने नहीं है, लेकिन सीक्रेटिव वे में हो चुकी है। इसके बाद शो के होस्ट कहते हैं कि लोग कंफ्यूज हो जाएंगे पहला या दूसरा क्या है सच।'

दरअसल जया किशोरी खुद से जुड़े दो बड़े राज खोलती हैं वह कहती हैं कि एक बार उन्होंने किसी शख्स को बुरी तरह से मारा था। जो सच है। वहीं जया किशोरी आगे कहती हैं कि उनकी शादी को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। उनकी शादी को लेकर कई अफवाहें हैं कि उन्होंने छुपकर शादी कर ली है और ना जाने क्या-क्या, लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मेरी शादी अभी तक नहीं हुई है।

Read more about: jaya kishori bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X