कौन है जया किशोरी की हमशक्ल 'श्री किशोरी' 14 साल की उम्र में कर रही हैं कथा, कमाई जान पकड़ लेंगे सिर...

Who is Shree Kishori: सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर के अलावा कथावाचक भी काफी छाए रहते हैं। कभी किसी के प्रवचन चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी किसी की निजी जिंदगी। कथावाचक अपनी कमाई को लेकर भी जमकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक समय था जब कथावाचक एक निश्चित तय किए गए पैसों पर कथा सुनाते थे, लेकिन आज कल कथा सुनाना एक ट्रेंड बना गया है जिसमें लाखों और करोड़ों की कमाई है। चाहें धीरेंद्र शास्त्री हों या राजन जी महाराज, इंद्रेश उपाध्याय हों या जया किशोरी 9 दिनों का लाखों में फीस चार्ज करते हैं। वहीं अगर कथा विदेश में है तो यही फीस करोड़ों में चली जाती है।

Shree kishori

कौन हैं 14 साल की श्री किशोरी

इन दिनों एक 14 साल की बाल कथावाचक जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। लोग इस बच्ची को जया किशोरी की हूबहू कॉपी मान रहे हैं। 14 साल की इस कथावाचक ने लोगों का दिल जीत लिया है। अपने सिंपल और सादगी भरे अंदाज की वजह से यह बच्ची सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि इस बच्ची का नाम है श्री किशोरी जिसने अपनी प्यारी सी मुस्कान से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर हैं अच्छे खासे फॉलोअर्स

बिना किसी फैशन के श्री किशोरी नजर आती हैं। माथे पर चंदन का टीका लगाकर गले में तुलसी की माला पहनकर ही वह घर से बाहर निकलती हैं। श्री किशोरी का असली नाम श्री मल्होत्रा है। सोशल मीडिया पर उनके 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह खुद को स्पिरिचुअल और मोटिवेशनल स्पीकर कहती हैं। श्री किशोरी स्कूल भी जाती हैं वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ भजन कीर्तन और सतसंग भी करती हैं।

Kumar Vishwas को बनाया है अपना गुरु

वहीं गुरु दीक्षा की बात करें तो कुमार विश्वास से उन्हें मार्गदर्शन मिला है। कुमार विश्वास ही श्री किशोरी के गुरु हैं। वहीं श्री किशोरी की फीस की बात करें तो इस बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। श्री किशोरी की फीस को लेकर कहीं भी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही वह भी जया किशोरी की तरह बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कथा सुनाने की अच्छी फीस भी वसूला करेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: jaya kishori trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X