जया किशोरी से मिलना अब हर किसी के बस की बात नहीं, एक झलक के लिए चुकाने होंगे इतने हजार रुपये...

जानी मानी कथावाचक जया किशोरी को उनके सकारात्मक विचारों के लिए जाना जाता है। वह जहां भी कथा करने जाती हैं हर कोई उनकी कथा सुनने के लिए उत्सुक नजर आता है। बेहद ही कम उम्र में जया किशोरी ने ख्याति पा ली है। वहीं आपको बता दें कि जया किशोरी अब कॉन्सर्ट शुरू करने जा रही हैं। इस कॉन्सर्ट में लोग उनसे मिल भी सकते हैं और उनसे बात भी कर सकते हैं। बता दें कि जया किशोरी ने मिलना और उनसे बात करना फ्री नहीं होने वाला है। इस कॉन्सर्ट की फीस आपके होश उड़ा सकती है।

Jaya Kishori

कॉन्सर्ट अटेंड करना नहीं होगा आसान

ग्रंथों और पारंपरिक गाथाओं पर अपने मूल विचार देने वाली जया किशोरी अब नए अंदाज में नजर आने जा रही हैं। लखनऊ में 28 फरवरी को उनका एक विशेष कॉन्सर्ट होने जा रहा है। यह पारंपरिक कथाओं से अलग होने वाला है। इसमें भक्ति, भजन के अलावा लोगों के साथ संवाद देखने को मिलने वाला है, लेकिन यह सब फ्री होने वाला नहीं है। इसलिए लिए लोगों को अच्छी खासी फीस चुकानी होगी। बता दें कि कई श्रेणियों में टिकट बांटे गए हैं। इस कॉन्सर्ट में चार तरह के टिकट मौजूद होंगे। पहला BR Zone+ n Greet। इस टिकट को लेने वाले लोग आसाम से जया किशोरी से बात कर सकते हैं। इस टिकट को लेने वालों को एक स्पेशल स्थान मिलेगा। इसकी फीस लगभग 14,499 रुपये बताई जा रही है।

चार श्रेणियों में बांटे गए हैं टिकट

बता दें कि टिकट ऑनलाइन भी मौजूद है। Book My Show ऐप से भी यह टिकट आप खरीद सकते हैं। बता दें कि इस कॉन्सर्ट में कम श्रेणी की भी टिकट रखी गई हैं जिसका नाम है Meet n Greet जिसकी कीमत लगभग 999 रुपये है। बता दें कि जया किशोरी का यह कॉन्सर्ट जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है क्यों ? क्योंकि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि व्यक्तिगत बात के लिए कोई कथावाचक कॉन्सर्ट कर रहा हो जिसकी फीस इतनी हाई हो। बता दें कि जया का यह कॉन्सर्ट इंदौर, जयपुर, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद में होने जा रहा है। जो कि 21 फरवरी से लेकर 29 मार्च तक चलेगा।

More from Filmibeat

Read more about: jaya kishori trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X