'मां ने 104 डिग्री बुखार में रोटी बनाई..' लड़कों पर क्यों भड़कीं Jaya Kishori? कहा आपको शर्म आनी चाहिए!

Jaya Kishori Viral Video- जया किशोरी एक कथावाचक होने के साथ साथ भजन गायिका भी हैं। इसके अलावा उनकी कुछ बातें सामने आती हैं जो कि प्रवचन की तरह वायरल होती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि वो मां-बाप और दोस्तों को लेकर काफी कुछ कहती हैं। इस वक्त उन्होने उस धारणा पर हमला बोला है जो कि लोगों ने मां और महिलाओं को लेकर बनाई है।
देखा जाता है कि अपने समाज में उन महिलाओं की ज्यादा तारीफ की जाती है जो कि हर हालत में काम करती हैं और बीमार होने के बाद भी घर को संभालती हैं। इसी को लेकर जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट में बयान दिया है।
जया किशोरी ने क्या कहा?
पॉडकास्ट में बात करते हुए जया किशोरी ने कहा, ''मां अपने बेटे को समझा पाएगी कि बेटे मुझे क्या प्रॉब्लम्स होते हैं और ये बड़ी प्रॉब्लम है। ये चीज गर्व की बात नहीं है कि मैने ये सहन किया था। अगर है तो एक बेटे के तौर पर आप फेल हो गए है। मुझे लगता है कि ये बात महिलाओं को समझानी पड़ेगी। इस बात का महिमामंडन मत करिए कि मेरी मां ने 104 बुखार में मेरे लिए रोटी बनाई। शर्म आनी चाहिए तुम्हे, आज कल की बेटियां ये नहीं करती है, इसलिए नहीं करतीं क्योंकि मां को देख लिया, उनको लगा मां खुश नहीं रह पाई।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उसके शब्दों ने जीवन को सार्थक बना दिया।'' एक ने लिखा, ''आप कितनी अच्छी बात बताते हैं...।'' एक ने लिखा, ''हर मां बाबा अपने बच्चों के लिए अपनी हर फर्ज निभाया करते हैं,मां बाबा को जितनी सिखानी,बतानी और समझानी होती है वो अपने स्तर से हर एक बात समझाया करते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए जया किशोरी का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications