भजन छोड़िए, डांस देखिए.. Jaya Kishori के ठुमके देख हिल जाएंगे आप, वायरल हुआ 20 साल पुराना वीडियो

Jaya Kishori

Jaya Kishori Dance Video: जया किशोरी लोग आज भले ही एक कथावाचक के रूप में जानते हैं लेकिन पहले वो किसी और चीज में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इस वक्त उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जया महज 10 की हैं।

वीडियो में जया किशोरी को किसी रियालिटी शो में ऑडिशन देते हुए देखा जा सकता है और वो बेहतरीन क्लासिकल डांस कर रही हैं। जी हां, जया किशोरी पहले डांसर थीं और डांस में ही अपने करियर बनाना चाहती थीं।

शो पर डांस करने के बाद जज काफी खुश नजर आ रहे हैं और जया किशोरी भी बेहद एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही हैं। हालांकि उन्होने क्लासिकल डांस को छोड़कर कथा में अपना करियर बना लिया और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जया किशोरी की प्रवचन भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होते हैं।

वीडियो में क्या कह रही हैं जया किशोरी

जया किशोरी छोटी हैं और परफॉर्म करने के साथ किसी ने खुलासा किया कि वो कृष्ण भगवान का बहुत ही सुंदर भजन गाती है और वो काफी फेमस है। जावेद जाफरी जो कि जज हैं वो भजन सुनाने को कहते हैं। जया किशोरी भजन गाती हैं और अपनी सुंदर आवाज से सबका दिल जीत लेती हैं। इसके बाद जया किशोरी कहती हैं, ''मेरा नाम है जया और मैं कलकत्ता से हूं। अगर मैं जीत गई तो मेरी सबसे बड़ी खुशी होगी कि मैं बॉम्बे में सिद्धीविनायक जाऊंगी और उन्हे गुगली वुगली वुश करूंगी।'' बता दें कि अब इतने सालों के बाद उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जया किशोरी की इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''गुरु का सही मार्गदर्शन आज गुरु बन गई ,बहुत खूब।'' एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर कला है बच्ची में।' एक ने लिखा, ''ये बूगी वूगी शो है।'' एक का कहना है, ''शानदार परफॉर्मेंस।'' लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: jaya kishori viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X