..................... Jaya Kishori Boyfriend name revealed Know here About Her Marriage Plans Jaya Kishori on boyfriend and marriage plans - Hindi Filmibeat

Jaya Kishori Boyfriend Name: जया किशोरी बताया कौन है उनका बॉयफ्रेंड, खुद ही कर दिया खुलासा

Jaya Kishori Boyfriend

Jaya Kishori Boyfriend: कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनको सोशल मीडिया (Jaya Kishori Instgram) पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। वह लोगों के बीच में इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि हर कोई उनको सुनना पसंद करता है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक इंटरव्यू (Jaya Kishori Interview) के दौरान बॉयफ्रेंड और शादी (Jaya Kishori Wedding) को लेकर जिक्र किया था।

शादी को लेकर समाजिक दबाव

जया किशोरी ने बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर अपनी राय भी रखी थी। उन्होंने कहा था कि "समाज का दबाव एक उम्र के बाद में काफी ज्यादा बढ़ जाता है कि अब शादी हो जानी चाहिए। अब उम्र ज्यादा हो गई है। हालांकि जब इंटरव्यू में उनसे बॉयफ्रेंड होने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास में अभी इसके लिए वक्त नहीं है। मुझे लव या अरेंज मैरिज से कोई भी दिक्कत नहीं है लेकिन मैंने कुछ भी प्लान नहीं किया हुआ है।"

बॉयफ्रेंड पर जया किशोरी

इस पर बात करते हुए जया किशोरी ने आगे कहा कि "मेरे परिवार की तरफ से मुझ पर किसी भी तरीके का कोई भी दबाव नहीं है। मैं पूरी तरीके से खुश हूं।" जब जया किशोरी से बागेश्वर बाबा के साथ उनके नाम जुड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें किसी भी तरीके की कोई सच्चाई नहीं है। उनसे मैं कभी मिली भी नहीं हूं और नहीं जानती हूं। इसीलिए जब भी शादी होगी तो सबको खुलकर पता चल जाएगा।

निस्वार्थ होना चाहिए प्रेम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई बार जया किशोरी अपने वीडियो में प्रेम को परिभाषित करती हुई नजर आती है। वह यह भी बताती है कि कौन सा प्रेम सच्चा है और कौन सा झूठ है। उन्होंने एक वीडियो में यह भी कहा था कि सच्चा प्रेम हमेशा निस्वार्थ होना चाहिए और आपका कोई भी स्वार्थ अगर इससे जुड़ा हुआ है तो यह प्रेम नहीं हो सकता है।

कृष्ण की भक्त हैं जया किशोरी

बताते चलें कि जया किशोरी ने अभी तक शादी नहीं की है और वह भगवान कृष्ण की परम भक्त भी है। वह भागवद गीता भी सुनाती है और भगवान श्री कृष्ण को ही वह अपना पहला प्यार मानती है।

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X