बाबा बागेश्वर का नाम सुनते ही क्यों शरमा जाती हैं जया किशोरी? हंसते हुए अफेयर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

Jaya Kishori on Baba Bageshwar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिनको बाबा बागेश्वर के नाम से जाना है वो इस वक्त एक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का कारण हिंदुओं को एक करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है।
लेकिन इस बीच एक वीडियो कथावाचक जया किशोरी का सामने आया है जिसमें बाबा बागेश्वर को लेकर उनसे सवाल किया गया था और वो मुस्कुराने लगती हैं। बता दें कि एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि जया किशोरी और धीरेंद्र शास्त्री के अफेयर की खबरें आईं थीं।
इसी को लेकर जया किशोरी से हाल ही में सवाल किया गया था। इस दौरान वो एक न्यूज चैनल से बात कर रही थीं। जया से पूछा गया था कि, ''हालांकि सभी जानते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है लेकिन बाबा बागेश्वर का जब नाम सामने आता है तो आप एक दम सहज महसूस करती हैं या?''
जया किशोरी ने दिया जवाब
इस सवाल को सुनकर जया किशोरी मुस्कुराने लगाती हैं और अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पातीं। शरमाते हुए वो जवाब देती हैं, ''मुझे ऐसा लगता है कि अब वो इतना पुराना मामला हो चुका है। तो नाम आते ही मुझे लगता है कि कोई और सवाल होगा ही नहीं वही अफवाह का सवाल होगा। मुझे हंसी भी आती है और उस हंसी को मैं कंट्रोल करने की कोशिश करती हूं क्योंकि वो ज्यादा अपमानजनक ना लगे। हमने एक बार ही करीब 5 मिनट के लिए बात की है। उन्होने मुझे इनवाइट किया था लेकिन मैं दुर्भाग्यवश नहीं जा पाई थी। मुझे लगता है कि ये टॉपिक उनके लिए भी उतनी ही अजीब है, उनसे भी कई बार इंटरव्यू में वो बात पूछी गई थी और मेरे लिए तो ये काफी एक्स्ट्रा अजीब था।''
जया किशोरी के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। बता दें कि दोनों का नाम अक्सर जुड़ता है लेकिन ऐसा कुछ सामने नहीं आया है अब तक जिससे उनके बीच अफेयर की बातो को साबित किया जाए। फिलहाल आप देखिए जया किशोरी का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











