बागेश्वर बाबा का साथ देने पहुंची जया किशोरी, 'हिंदू जोड़ो यात्रा' से वायरल हुआ वीडियो

Jaya Kishori in Hindu Jodo Yatra: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त हिंदू जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे हैं जो कि दिल्ली से लेकर वृंदावन तक चलेगी। आए दिन इस यात्रा में एक ना एक सेलिब्रिटी शामिल होता रहता है।
इस यात्रा का मतलब सभी हिंदुओं को एक करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया है। इस यात्रा से कई हैरान करने वाले वीडियोज सामने आ रहे हैं और कई मुसलमान भी इस यात्रा में शामिल होकर हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
जी हां, इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी नजर आ रही हैं। जी हां, कुछ समय से कहा जा रहा था कि वो इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद जया ने सामने आकर एक वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि वो इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।
कब का है वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि जया किशोरी आगे आगे चल रहीं हैं तो वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीछे पीछे चलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 9 नवंबर का बताया जा रहा है जो कि अब आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि जया किशोरी और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम आपस में अक्सर जुड़ता है लेकिन दोनों ने इस बात तो सिर्फ अफवाह बताया था। जया किशोरी भी इसपर चुप्पी तोड़ चुकी हैं और कह चुकी हैं कि सारी बातें सिर्फ अफवाहें हैं।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सबसे खूबसूरत जोड़ी बन सकती हैं बाबा जी के साथ जया किशोरी जी।'' एक ने लिखा, ''सभी सनातनियों को जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''सत्य सनातन धर्म की जय हो हिंदू एकता जिंदाबाद जय जय मां भवानी जय जय श्री राम बागेश्वर धाम जिंदाबाद।'' एक ने लिखा, ''इसी जोड़ी का इंतजार था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











