VIDEO: अमिताभ बच्चन ने महिला को लगाया गले तो गुस्से से आग बबूला हुईं जया बच्चन, सबके सामने किया ये काम

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन कभी तो अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी तो वह अपने पुराने वीडियो की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं उनकी पत्नी जया बच्चन भी कम लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। जया बच्चन के कभी नाराज होते हुए वीडियो हेडलाइन बन जाते हैं तो कभी उनके व्यवहार को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं।
इंटरनेट पर छा गया जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का ये वीडियो
वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन किसी इवेंट में जाते हैं, लेकिन इसी दौरान अमिताभ बच्चन के कुछ जान पहचान वाले उनसे मिलने आ जाते हैं। अमिताभ बच्चन जैसे ही अपनी परिचित महिला को देखते हैं वह उन्हें हग करके अपनी खुशी जाहिर करते हैं, लेकिन वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन अमिताभ बच्चन के पास ही खड़ी होती हैं और उनके एक्सप्रेशन कुछ ऐसी ही कहानी बयान कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन को हग करता देख नाराज हुईं जया बच्चन
जी हां, वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जया बच्चन को अमिताभ बच्चन का किसी और को हग करना पसंद नहीं आया। सफेद साड़ी में दूर खड़ी जया बच्चन यह नजारा देख मुंह बना लेती हैं। जो कैमरे में कैद हो जाता है। बता दें कि जया बच्चन के लंबे समय से नाराजगी वाले वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसे देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-जया जी अमित जी से एक दम अलग हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पिछले कुछ समय से जया जी का व्यवहार काफी बदल गया है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो होना ही था।


Click it and Unblock the Notifications