Fact Check: गुस्से के लिए मशहूर जया बच्चन ने शॉर्ट जींस पहनकर किया डांस, Video देख चकरा गए लोगों के सिर!

Jaya Bachchan Dance Video- जया बच्चन का नाम सुनकर सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? यही की वो हमेशा गु्स्से में रहती हैं और साड़ी पहनकर हमेशा काफी क्लासी लुक के साथ नजर आती हैं।
लेकिन आपसे कहा जाए कि जया बच्चन अब बदल गईं हैं और उन्होने शॉर्ट जींस पहनकर जबरदस्त डांस किया है तो आपका रिएक्शन क्या होगा। जाहिरी तौर पर आपको झटका लगेगा क्योंकि जया बच्चन को लेकर ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता है।
कभी खुशी कभी गम में एक आदर्श मां का किरदार निभाने वाली जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री और राजनेता ने कटस्लीव हाईनेक टीशर्ट और शॉर्ट ब्लू कलर की जींस पहनी है। उनके जबरदस्त स्टेप्स देखकर लोग काफी हैरान हैं। वीडियो आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो का फैक्ट चेक
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमने इसके फैक्ट्स को लेकर जानकारी हासिल की तो पता चला ये जया बच्चन नहीं है। दरअसल ये एक एआई वीडियो है जिसको किसी ने वायरल किया है। जया बच्चन के चेहरे का इस्तेमाल करके किसी ने इस फेक वीडियो को साझा किया है।
इस क्लिप को magical_cinema1990 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। अगर आप इस वीडियो को सही समझ रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि ऐसा नहीं है। जया बच्चन ने इस वीडियो को शायद नहीं देखा है क्योंकि उनकी तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
लोगों ने कहा एआई जनरेटेड..
हालांकि कई समझदार लोग हैं जिन्होने इस वीडियो को देखते ही कमेंट किया है कि ये पूरी तरह से फर्जी है और एआई जनरेटेड है। एक ने लिखा, ''नोट: यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है।'' एक ने लिखा, ''आंटी के पैर इतने काले क्यों हैं।'' एक ने लिखा, ''इन दिनों एआई बहुत वास्तविक दिखता है। यह डरावना है।''
नोट- हम फर्जी एआई वीडियोज को सपोर्ट नहीं करते हैं, इस आर्टिकल का मतलब सिर्फ फैक्ट बताना है।


Click it and Unblock the Notifications