दुल्हन बनीं जैस्मिन भसीन, अली गोनी संग हिंदू रीति रिवाज से की शादी ? वेडिंग फोटोज ने जीत लिया फैन्स का दिल

Jasmin Bhasin-Aly Goni Wedding Photos Fact Check: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि जैस्मिन भसीन एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। बिग बॉस सीजन 14 में दोनों ने सभी के सामने प्यार का इजहार किया था। तब से दोनों की जोड़ी फैन्स के दिलों को छू गई। बता दें कि कपल को अकसर वेकेशन पर देखा जाता है। अली गोली जैस्मिन के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हैं। कपल पब्लिक एरिया में भी एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।
कपल ने मुंबई में खरीदा खुद का घर
ऐसे में सभी को कपल की शादी का बेसब्री से इतंजार था, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी शादी का कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। ऐसा माना जाता है कि जैस्मिन के पिता नहीं चाहते कि दोनों शादी करें। जब जैस्मिन भसीन के पिता बिग बॉस के घर में आए थे तब भी उन्होंने दोनों को सलाह दी थी, लेकिन प्यार तो अंधा होता है। कुछ समय पहले ही जैस्मिन और अली ने खुद का एक घर भी खरीदा था। जिसके बाद से तो यह कंफर्म हो चुका था कि दोनों एक दूसरे के साथ ही रिश्ता निभाने वाले हैं।
शादी के बंधन में बंधे अली और जैस्मिन
हाल ही में जैस्मिन भसीन और अली गोली की शादी की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीर में देखा जा सकता है कि जैस्मिन भसीन पिंक कलर की साड़ी में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। वहीं अली गोली पेस्टल कलर की शेरवानी में एक दम हैंडसम दूल्हे लग रहे हैं। दोनों के वेडिंग फोटोज देख फैन्स तो चौंक ही गए। वहीं कुछ लोगों ने जैस्मिन और अली को जमकर बधाई थी।
क्या ही तस्वीर की सच्चाई
दरअसल वायरल हो रहीं जैस्मिन और अली की वेडिंग फोटोज में जरा भी सच्चाई नहीं है। यह तस्वीरें AI द्वारा जनरेट की गई हैं। तस्वीरों को इस तरह के एडिट किया गया है कि फैन्स तो इन तस्वीरों को देख अंतर खोज ही नहीं पाए तो कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। भले ही कपल की यह तस्वीरें एआई की हों, लेकिन दोनों की इन तस्वीरों के देखने के बाद फैन्स तो अब यही चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।


Click it and Unblock the Notifications












