India vs Pakistan: राष्ट्रगान की जगह गूंजा 'जलेबी बेबी', सिंगर Tesher बोले- 'मेरा तो दिन बन गया!'

Jalebi Baby Pakistan National Anthem Asia Cup: एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक ऐसी गलती हो गई जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
नेशनल एंथम की जगह बजा 'जलेबी बेबी'
दरअसल, नेशनल एंथम सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह गलती से करीब छह सेकंड तक मशहूर गाना 'जलेबी बेबी' बजा दिया गया। बाद में सही एंथम बजा, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गई। मैच के बाद दोनों टीमों ने आपस में हाथ भी नहीं मिलाया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
सिंगर टेशर का रिएक्शन
गाना बजने के बाद इसके सिंगर टेशर ने मज़ाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम पर लिखा- 'साउंड वाले भाई का शुक्रिया, जिसने एंथम बिगाड़कर मेरा दिन मजेदार बना दिया। गलती तो सबसे होती है, भगवान उनका भला करे।'
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया और कहा- "जब मैंने कहा था कि 'जलेबी बेबी' एक एंथम है, तो मेरा ये मतलब बिल्कुल नहीं था।"
मैच के बारे में-
क्रिकेट के मैदान पर भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 रन बनाए। भारत ने 128 रन का लक्ष्य केवल 16 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए, जो पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके।
कुलदीप यादव फिर चमके
लगातार दूसरे मैच में कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा- "प्लान बनाकर गेंदबाजी करनी होती है। बल्लेबाज चाहे सेट हो, लेकिन वो मुझे पहली बार फेस कर रहा होता है। मुझे लगता है कि अभी भी अपनी गेंदबाजी पर और मेहनत करने की जरूरत है।"
आगे का शेड्यूल
पाकिस्तान का अगला मैच यूएई से होगा। वहीं, भारत बुधवार को ओमान से भिड़ेगा। शुक्रवार को भारत का मैच अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications