..................... Jaipur Designer Aashna Vaswani Stuns Cannes 2026 With Hawa Mahal Inspired Khadi Couture Gown - Hindi Filmibeat

हवा महल से इंस्पायर्ड खादी गाउन पहन कान्स पहुंचीं जयपुर की डिजाइनर, बाल गोपाल भी दिखे साथ

Aashna Vaswani Cannes 2026: दुनियाभर में मशहूर कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में इस बार राजस्थान की संस्कृति और जयपुर की कला का शानदार जलवा देखने को मिला। जयपुर की फैशन डिजाइनर आशना वासवानी ने अपने खास डिजाइन से इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर भारतीय विरासत को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया।

Aashna Vaswani

आशना का लुक इतना खास था कि विदेशी मीडिया और फैशन एक्सपर्ट्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने खादी फैब्रिक से तैयार आउटफिट पहनकर ना सिर्फ भारत की संस्कृति को प्रमोट किया, बल्कि हाई फैशन की दुनिया में भी नया ट्रेंड सेट कर दिया।

हवामहल से लिया खास इंस्पिरेशन

आशना वासवानी के इस खास डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसमें जयपुर के मशहूर हवा महल की झलक देखने को मिली। उनके कॉर्सेट में हवामहल के झरोखे, राजपूती मेहराबें, जालीदार डिजाइन और पारंपरिक फ्लोरल पैटर्न को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था। पूरे आउटफिट में राजस्थान की शाही कला और मुगल डिजाइन का अनोखा कांबिनेशन भी दिखा।

खादी को बनाया रेड कार्पेट फैशन

सबसे खास बात यह है कि आशना ने पूरी तरह खादी फैब्रिक को रेड कार्पेट फैशन का हिस्सा बनाया। उन्हें पहली भारतीय डिजाइनर बताया जा रहा है जिन्होंने खादी से बना रेड कार्पेट गाउन कान्स जैसे बड़े मंच पर पहना। ब्रास कॉर्सेट के साथ उन्होंने हाथ से तैयार की गई केप और खादी का लहंगा कैरी किया। उनका मकसद दुनिया को यह दिखाना था कि भारतीय पारंपरिक कपड़े भी इंटरनेशनल फैशन में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

डेनिम को दिया रॉयल ट्विस्ट

आशना का यह खास आउटफिट उनकी चर्चित कलेक्शन 'देवी ड्रैप' का हिस्सा था। इसमें डेनिम फैब्रिक को भी हाई फैशन लुक दिया गया। फुल स्लीव कॉर्सेट, मरमेड कट स्कर्ट और लंबी फिशटेल ट्रेल वाले इस आउटफिट ने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींच लिया। डिजाइन में भारतीय हस्तशिल्प और मॉडर्न फैशन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला।

ज्वेलरी और बाल गोपाल ने बढ़ाई खासियत

अपने लुक को पूरा करने के लिए आशना ने पारंपरिक ज्वेलरी पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल बना दिया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने साथ बाल गोपाल की प्रतिमा रखती हैं और कान्स में भी बाल गोपाल उनके साथ ही दिखे।

Read more about: cannes film festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X