'ब्रेकअप हुआ है, छुट्टी चाहिए..' स्टार्टअप कंपनी के कर्मचारी ने बेहद ईमानदारी से मांगा ब्रेक, मेल वायरल

Leave for Breakup: कॉरपोरेट ऑफिसों में छुट्टियां लेने के लिए कर्मचारियों को अक्सर झूठ बोलते हुए देखा जाता है। अगर कोई सीरियस कारण नहीं होता है तो लोगों को जल्दी छुट्टी नहीं मिलती है।
लेकिन अगर कोई कर्मचारी अपने ब्रेकअप को लेकर सच बोल दे और छुट्टी मांगे तो बॉस का रिएक्शन क्या होगा? जी हां,ऐसा ही कुछ अब सामने आया है जिसमें एक शख्स ने मेल किया है और बताया कि उसको इसलिए छुट्टी चाहिए क्योंकि उसका ब्रेकअप हुआ है और वो काम पर बिल्कुल फोकस नहीं कर पा रहा है।
इस शख्स मेल वायरल हो रहा है और लोग उसकी सच्चाई कोई लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कम ही देखा जाता है कि कोई इस तरह के कारण देकर छुट्टी मांगता है।
मेल में क्या लिखा?
वायरल हो रहे इस मेल में कर्मचारी ने खुले शब्दों में अपने ब्रेकअप की बात कही है। बता दें कि ये मेल गुरुग्राम के किसी ऑफिस का है। इस मेल में लिखा है, ''हैल्लो सर.. हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है और मैं काम पर बिल्कुल फोकस नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए मुझे एक छोटे से ब्रेक की जरूरत है। मैं आज घर से ही काम कर रहा हूं और 28 से लेकर 8 तारीख तक मुझे छुट्टी चाहिए।'' ये मेल सामने आकर वायरल हो रहा है और इसको इंस्टाग्राम पर newsbookofficialpage नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है। बता दें कि ये शख्स कौन है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे मेल को लेकर लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''सीईओ साहब भी अच्छे व्यक्तित्व वाले हैं, अपने स्टाफ के दुख को समझ गए।'' एक ने लिखा, ''10 दिन की छुट्टी के बाद वापसी होगी।'' एक ने लिखा, ''ये कोई मजाक नहीं है असल में मैं छुट्टी की जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''सही है बेचारी को सदमा, लगा होगा।''


Click it and Unblock the Notifications