रोता रहा ईशा अंबानी का बच्चा, नहीं मानीं मामी श्लोका मेहता, इसलिए करनी पड़ी जबरदस्ती

Isha Ambani Shloka Mehta Kids Video: ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके बच्चे भी नजर आ रहा है। ये वीडियो किसी इवेंट का है जिसमें कई लोग पहुंचे थे। इस इवेंट में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता भी मौजूद थीं।
लेकिन आप देखेंगे कि ईशा अंबानी बच्चे इस दौरान काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी चीज की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान उद्घाटन से पहले ही म्यूजिक बजता है जिसमें ईशा अंबानी के बच्चे मस्ती करना शुरु, डांस करना शुरु कर देते हैं। ईशा के लाख संभालने के बाद भी बच्चे नहीं मानते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसका शायद ही किसी को अंदाजा था।
श्लोका मेहता ने संभाला
वायरल वीडियो आप देखेंगे कि बच्चे जब हद से ज्यादा मस्ती करने लगते हैं तो उनकी मामी श्लोका मेहता की एंट्री होती है। श्लोका आती हैं और बच्चे को गोद में लेकर चल देती है। ईशा अंबानी का बच्चा लगातार मस्ती करता है। अब ये मजेदार वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो से एक बात साफ समझ में आ रही है कि अंबानी परिवार के बीच एकता है और हर किसी को अपने रिश्तों की परवाह है। किसी आम घरों की तरह ही श्लोका अपने भांजे को संभालती दिख रही है।
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वे सामान्य बच्चों की तरह हैं।'' एक ने लिखा, ''इन बच्चों को नही पता ये कितनी अच्छी किस्मत लिखवा के लाए हैं।'' एक ने लिखा, ''इसे कहते हैं बॉन्डिंग...मामी बच्चे को पकड़ो।'' एक ने लिखा, ''अम्बानी का पोता भी रोता है।'' एक ने लिखा, ''परिवार में प्यार है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











