Isha Ambani ने दी भाभी श्लोका और राधिका को डांस में टक्कर! स्टेज पर ऐसा नाचीं कि देखती रह गईं नीता अंबानी

Isha Ambani Trending Dance Video: अंबानी फैमिली में नीता अंबानी के साथ ही उनकी दोनों बहुएं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता जमकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी कोई बहू इवेंट में स्पॉट की जाती है तो कोई बहू अपनी खूबसूरती को लेकर लाइमलाइट में रहती है। बता दें कि नीता अंबानी की बहुओं के अलावा उनकी बेटी ईशा अंबानी भी कम चर्चाओं में नहीं रहतीं। ईशा अंबानी भी आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ जाती हैं।
इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है ईशा का वीडियो
वहीं हाल ही में ईशा अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल यह वीडियो ईशा का थ्रोबैक वीडियो है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में ईशा अंबानी का लुक देखने लायक है। वहीं अगर उनके डांस की बात करें तो ईशा अंबानी कैटरीना कैफ के गाने 'नच दे ने सारे' गाने पर फुल एनर्जी डांस करती नजर आ रही हैं। ईशा के डांस को देख खुद नीता अंबानी भी हैरान रह गईं।
ईशा की शादी को हो चुके हैं 8 साल
वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा का एनर्जेटिक डांस देख लोग स्टेज के नीचे जमकर हूटिंग कर रहे हैं और जमकर तालियां बजा रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो ईशा अंबानी के संगीत फंक्शन है। ईशा ने साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। ईशा की शादी में भव्य समारोह रखा गया था। ईशा की शादी के अधिकतर फंक्शन एंटीलिया में किए गए थे। जो काफी भव्य थे। ईशा की शादी में भी तमाम राजनेता, फिल्मस्टार्स और बिजनेस वर्ल्ड की नामी हस्तियां आई थीं। बता दें कि ईशा के दो जुड़वा बच्चे हैं जो आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications