पति संग पार्टी में ऐसा डांस कर बैठीं ईशा अंबानी, बदल गए मुकेश अंबानी के एक्सप्रेशन, VIDEO हो रहा वायरल

अंबानी परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। हर कई अंबानी फैमिली की हर एक छोटी बड़ी अपडेट का इंतजार करता है। वैसे तो अंबानी परिवार की बहुओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो ईशा अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी पति आनंद के साथ ऐसा डांस कर देती हैं जिसे देखकर परिवार वालों के चेहरे के रंग उड़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया ईशा अंबानी का वीडियो
दरअसल यह वीडियो अनंत और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी का है। जिसमें ईशा अंबानी आनंद पिरामल के साथ मिलकर इतना रोमांटिक डांस करती हैं कि हर कोई उन्हें बस देखता ही रह जाता है। दोनों के डांस में चार चांद तो तब लगे जब आनंद ने ईशा को अपनी गोद में उठाया और फिर बहुत ही रोमांटिक एक्सप्रेशन दिए। दोनों के इस डांस को देख नीता अंबानी और मुकेश अंबानी खुशी से फूले नहीं समाए। दोनों का डांस खत्म होते ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने जोर-जोर से बेटी और दामाद के लिए तालियां बजाईं। बता दें कि यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
वीडियो को देख यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है। दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा आपके जैसा कोई नहीं इतनी शान होने के बाद भी बच्चों में बहुत संस्कार हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत वीडियो है ईशा जितनी सुंदर है उतनी ही दिल से अच्छी है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications