मां नीता अंबानी के गहने पहनकर खूब इठलाईं Isha Ambani, 35 कारीगरों ने मिलकर बनाया खूबसूरत आउटफिट

Isha Ambani

Isha Ambani Pink Ball London: लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में पहली बार 'पिंक बॉल' ऑर्गनाइज हुआ और इसके बाद से ही ये फैशन की दुनिया में इस समय सुर्खियों में है। इसे लंदन का 'Met Gala' कहा जा रहा है। इस शानदार इवेंट में भारत की बिजनेसवुमन ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक से सबका दिल जीत लिया।

पहली बार ब्रिटिश म्यूजियम में हुआ पिंक बॉल

इस इवेंट का थीम था- 'भारत के रंग और रोशनी', और ईशा ने अपने आउटफिट से इस थीम को बखूबी दर्शाया। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का बनाया हुआ एक खूबसूरत हैंडक्राफ्टेड कूट्योर ड्रेस पहना था।

ईशा अंबानी का लुक

ईशा ने ब्लश पिंक शेमॉइस साटन फैब्रिक से बनी एक फिटेड जैकेट और लंबी स्कर्ट पहनी थी। इस पूरे लुक को अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया। ड्रेस पर पुराने गुलाबी रंग की जरदोजी कढ़ाई की गई थी, जिसमें मोती, सिक्विन्स और क्रिस्टल्स का खूबसूरत काम था।

35 कारीगरों ने मिलकर बनाया आउटफिट

डिजाइनर्स ने पारंपरिक गोल्ड जरदोजी को पहली बार गुलाबी रंगों में ढालकर एक नया फैशन ट्रेंड बनाया। ड्रेस की कढ़ाई का डिजाइन भारतीय महलों की दीवारों की पेंटिंग्स और कपड़ों के डिजाइनों (टेपेस्ट्री) से इंस्पायर्ड था। इस ड्रेस को 35 कारीगरों ने मिलकर करीब 3,670 घंटे में तैयार किया था। इतना ही नहीं, इसकी कढ़ाई ईशा के जूतों पर भी की गई थी, जिससे लुक और भी खास लग रहा था।

मां की जूलरी पहनी

ईशा अंबानी का यह लुक बेहद शाही और ग्रेसफुल था। उनकी ड्रेस के हल्के गुलाबी रंग के साथ उन्होंने एमराल्ड ग्रीन ज्वेलरी पहनी थी, जो उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से थी। उनके नेकलेस, ईयररिंग्स और रिंग पेस्टल ड्रेस के साथ गजब का कॉन्ट्रास्ट बना रहे थे और पूरे लुक को और निखार रहे थे।

इवेंट में पहुंचे कई नामी सेलेब्स

पिंक बॉल इवेंट ब्रिटिश म्यूजियम की एक्जीबिशन 'Ancient India: Living Traditions' का हिस्सा था, जिसे रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज का कोलैबरेशन मिला था। इस ग्लैमरस इवेंट में कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें नाओमी कैम्पबेल, एडवर्ड एनिनफुल, प्राडा, सब्यसाची मुखर्जी और सोनम कपूर जैसी दिग्गज शख्सियतें शामिल थीं।

इवेंट में ओरी (Orry) ने पिंक सूट पहनकर एंट्री की, नताशा पूनावाला लाल गाउन और फर केप में नजर आईं, जबकि अनुष्का शर्मा ने एक आर्मर-इंस्पायर्ड कॉर्सेट से सबका ध्यान खींचा। वहीं नाओमी कैम्पबेल का यूनियन फ्लैग लेस गाउन भी खूब चर्चा में रहा।

More from Filmibeat

Read more about: isha ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X