Isha Ambani ने धूमधाम से मनाया अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन, इतना बड़ा केक देख फटी रह गईं भाभियों की आंखें

जाने माने बिजनेसमैन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की भले ही शादी हो गई है, लेकिन आज भी परिवार के अहम फैसलों में ईशा अंबानी बराबर का हिस्सा लेती हैं। बता दें कि ईशा अंबानी हर फंक्शन और त्योहार पर सबसे पहले अंबानी हाउस पहुंचती हैं। इसीलिए बेटी के ससुराल में कोई भी फंक्शन होता है तो अंबानी परिवार के सभी सदस्य फंक्शन में जाते हैं।
ईशा अंबानी ने धूमधाम से मनाया बच्चों का जन्मदिन
बता दें कि कुछ दिनों पहले आनंद परिमल के फैमिली बिजनेस का इवेंट था जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। वहीं बीते दिन ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया का जन्मदिन था। इस खास मौके पर भी अंबानी परिवार ने किसी को निराश नहीं किया। पूरा ही अंबानी परिवार बच्चों के जन्मदिन पर पहुंचा। हाल ही में ईशा अंबानी के बच्चों के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चों की पार्टी का यह वीडियो देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
बच्चों के जन्मदिन पर पहुंचा पूरा अंबानी परिवार
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी ने अपने बच्चों के जन्मदिन में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी। ईशा अंबानी ने जन्मदिन का केक इतना बड़ा बनवाया कि केक को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि केक पर कई सारे खिलौने, कार और कई सारे फनी आइटम केक पर बने हैं। जिसे देख सभी बच्चे बहुत खुश हो गए। बता दें कि इस खास मौके पर श्लोका अंबानी अपने दोनों बच्चों को लेकर पहुंची। वहीं पीछे अनंत अंबानी, राधिका, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी वीडियो में नजर आ रहे हैं।
केक की लंबाई - चौड़ाई देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंबानियों की बराबरी कोई नहीं कर सकता। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये केक था या सच मुच की बिल्डिंग। बता दें कि बच्चों का केक देख हर कोई हैरान रह गया है।


Click it and Unblock the Notifications











