ईशा अंबानी ने Met Gala BTS वीडियो में किया सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान, सितंबर 2026 में आ रहा है बेबी
Isha Ambani Announces Second Pregnany: बिजनेसवुमन और फैशन आइकॉन ईशा अंबानी ने न्यू यॉर्क में हो रहे फैशन के महा इवेंट मेट गाला 2026 में अपने बेशकीमती लुक से हर किसी की आंखे चौंधिया दी हैं। ईशा अंबानी के लुक के चर्चे अभी थमे नहीं थे उनका एक और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ये वीडियो दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान से जुड़ा है। हालांकि दिलचस्प बात ये हैं कि ईशा अंबानी ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान तो किया है लेकिन अपनी नहीं बल्कि अपनी सहेली जूलिया की सेकेंड प्रेग्नेंसी का।
ईशा अंबानी इस BTS वीडियो में मेट गाला के लिए ही तैयार होती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इंफ्लुएंसर जूलिया हैकमैन चाफे उनके पास पहुंचती हैं। जूलिया को देखकर ईशां अंबानी काफी एक्साइटेड हो जाती हैं और दोनों उनकी दूसरी प्रेंग्नसी की बात करने लगते हैं। ऐसे में जूलिया कहती हैं जब ईशा अंबानी आपकी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान करें।
कौन हैं जूलिया चाफे
बता दें कि जूलिया चाफे अंबानी परिवार की काफी करीबी मानी जाती हैं। पेशे से जूलिया न्यूयॉर्क की एक प्रमुख ज्वैलरी कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो प्रीशियस स्टोन्स और हाई-फैशन ज्वैलरी को डिकोड करने के लिए जानी जाती हैं।
वह न्यूयॉर्क स्थित परिवार के स्टोन होलसेल बिजनेस, 'इंटरकलर यूएसए' (Intercolor USA) से जुड़ी हैं, जिससे उन्हें गहनों की गहरी जानकारी मिलती है। अंबानी परिवार के गहनों की विस्तार से समीक्षा करने के कारण वह भारत में बहुत प्रसिद्ध हुईं और उन्हें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में भी आमंत्रित किया गया था।
जूलिया अपने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर मशहूर हस्तियों (जैसे किम कार्दशियन) और उद्योगपतियों (अंबानी) द्वारा पहने गए कीमती रत्नों और आभूषणों की कीमत और गुणवत्ता का विश्लेषण करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications