सानिया से तलाक, सना से निकाह... अब क्या चौथी शादी की तैयारी में हैं शोएब मलिक? इस हसीना संग जुड़ा नाम
Shoaib Malik fourth marriage rumor: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी और जब वो अलग हुए तो ये खबर भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए एक चौंकाने वाली खबर थी।

शोएब और सानिया के तलाक ने जितना लोगों को हैरान किया, उससे ज्यादा लोगों को शोएब की तीसरी शादी पर हुई। क्योंकि 2024 में शोएब और सानिया का तलाक हुआ था और तलाक के कुछ महीनों बाद ही शोएब ने तीसरी शादी कर ली। लेकिन अब खबर आ रही है कि शोएब चौथी बार दूल्हा बनने की फिराक में हैं।
वायरल हुए पोस्ट में चौथी शादी का दावा
ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसी महीने के 26 तारीख को शोएब चौथी शादी करने जा रहे हैं, वो भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान के साथ। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शोएब मलिक की शादियां
आपको बता दें, शोएब मलिक ने अब तक तीन शादियां की हैं। पहली शादी आएशा सिद्दिकी के साथ हुई थी, ये साल 2002 से लेकर 2010 तक ये शादी चली। इस तलाक के बाद शोएब ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ निकाह किया। ये निकाह साल 2010 से 2024 तक चला। फिर सानिया से तलाक के कुछ महीनों बाद ही शोएब ने तीसरी शादी कर ली, इस बार उनकी दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद।
🚨BREAKING NEWS 🚨
— muffatball vikrant (@Vikrant_1589) February 20, 2026
Shoaib Malik is marrying Pakistani actress Laiba Khan on this 26th February. [PTK News] pic.twitter.com/COe52WZp3S
फेक है खबर
अब आपको बता दें, यह क्लेम गलत भी हो सकता है क्योंकि लाइबा खान ने अभी कुछ हफ्तों पहले ही निकाह किया है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। ये शादी बेहद प्राइवेट इवेंट थी।


Click it and Unblock the Notifications











