राधिका के आने के बाद श्लोका को इग्नोर कर रहीं सास Nita Ambani? गणेश विसर्जन में बड़ा बेटा और बहू नहीं आए नजर

ambani family

Ambani Family Ganesh Visarjan: 28 अगस्त को मुंबई में अंबानी परिवार ने एंटीलिया चा राजा गणपति का विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया। यह शोभायात्रा उनके घर एंटीलिया से शुरू होकर गिरगांव चौपाटी तक पहुंची। पूरे रास्ते पर भक्तों, फैंस और पैपराजी की भीड़ देखने लायक थी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी श्रद्धा से बप्पा को विदा करते दिखे, जबकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरे उत्साह से इस परंपरा में हिस्सा लिया।

राधिका मर्चेंट बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन

विसर्जन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राधिका मर्चेंट की रही। वह सजाए गए ट्रक पर बैठकर चौपाटी पहुंचीं और जोश के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' के नारे लगाती रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने 'हर हर महादेव' भी पुकारा, जिससे माहौल और भी जोशीला हो गया।

पहाड़िया ब्रदर्स भी दिखे जुलूस में

इस जुलूस में शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया भी शामिल हुए। शिखर ट्रक पर सामान सजाते नजर आए, जबकि वीर, लाल गुलाल से रंगे चेहरे के साथ, भीड़ पर फूल बरसाते दिखे। दोनों ओरी के साथ खड़े होकर जश्न का हिस्सा बने।

अनंत अंबानी पैदल चलते आए नजर

अनंत अंबानी इस बार जुलूस में बप्पा की मूर्ति के साथ पैदल चलते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के बावजूद उनकी श्रद्धा और सरलता सबको प्रभावित कर गई।

आकाश और श्लोका नहीं आए नजर

इस बीच आकाश अंबानी और श्लोका इवेंट में कहीं भी नजर नहीं आए। वैसे भी पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि अनंत की शादी के बाद नीता का सारा ध्यान राधिका पर ही रहता है। इस साल एंटीलिया में गणेश स्थापना भी राधिका और अनंत ने ही की थी और आकाश और श्लोका को दरकिनार कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X