जया किशोरी ने गुपचुप रचा ली शादी ? मैरिड लाइफ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, VIDEO देख लोगों ने दीं बधाई

IS Jaya kishori Got married Shocking Video Viral: मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका जया किशोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोग तो उनके पॉजिटिव विचारों की तारीफ करते थकते नहीं हैं, लेकिन आपको बता दें कि जया किशोरी अपनी खूबसूरती और अपनी शादी को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। ऐसा कोई मौका नहीं जाता जब जया किशोरी से उनकी शादी को लेकर कोई सवाल ना किया जाता हो।
क्या सच में शादी कर चुकी हैं जया किशोरी
जया किशोरी अधिकतर अपनी शादी के पूछे जाने वाले सवालों से घिरी रहती हैं, लेकिन इस बार जया किशोरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया किशोरी अपनी शादी का सच सबके सामने रखती हैं। जया एक पॉडकास्ट में कहती हैं कि- 'मेरी शादी हो चुकी है। जो सबके सामने नहीं है, लेकिन सीक्रेटिव वे में हो चुकी है। इसके बाद शो के होस्ट कहते हैं कि लोग कंफ्यूज हो जाएंगे पहला या दूसरा क्या है सच।'
जया किशोरी ने पर्सनल लाइफ को लेकर खोला राज
दरअसल जया किशोरी खुद से जुड़े दो बड़े राज खोलती हैं वह कहती हैं कि एक बार उन्होंने किसी शख्स को बुरी तरह से मारा था। जो सच है। वहीं जया किशोरी आगे कहती हैं कि उनकी शादी को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। उनकी शादी को लेकर कई अफवाहें हैं कि उन्होंने छुपकर शादी कर ली है और ना जाने क्या-क्या, लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मेरी शादी अभी तक नहीं हुई है।
कितनी है जया किशोरी की फीस
आपको बता दें कि 30 साल की जया किशोरी अपनी एक कथा का अच्छा खासा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जया किशोरी एक कथा का 10 लाख रुपये लेती हैं। जिसमें वह 4.5 कथा से पहले और बचा पैसा वह कथा समापन के बाद लेती हैं। इसके अलावा जया किशोरी का यूट्यूब चैनल है जिससे भी उनका अच्छा खासा पैसा आता है। इसके साथ ही जया को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहां से भी जया किशोरी की अच्छी कमाई होती है।


Click it and Unblock the Notifications











