ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही हैं Jaya Kishori ? बोलीं- मैं तुम्हारे लिए जान भी दे सकती हूं लेकिन...

जानी मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि जया किशोरी के शब्द कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। 30 साल की जया किशोरी अपनी कथाओं के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। जया किशोरी से उनकी शादी और उनके रिलेशनशिप को लेकर भी कई बार सवाल किए जा चुके हैं, लेकिन जया किशोरी कभी कहती हैं कि सही समय का इंतजार हैं उन्हें तो कभी वह कहती हैं कि दहेज का सामान तैयार है दूल्हे के कपड़े भी तैयार हैं बस दूल्हा मिलने की देर है।
जया किशोरी ने पॉडकास्ट में कही दिल की बात
बता दें कि जया किशोरी रिलेशनशिप और शादी को लेकर भी लोगों का मोटिवेशन करती नजर आती हैं सोशल मीडिया पर कई उनके इसी टॉपिक पर वीडियो देखने को मिलते हैं। उनके रिलेशनशिप कोट्स भी खासतौर पर पसंद किए जाते हैं। वहीं हाल ही में जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया किशोरी रिशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कह देती हैं जिसे सुनकर उन्हें फॉलो करने वाले लोग महसूस कर पा रहे हैं कि इतनी गहराई की बात बस वही कर सकता है जिसने यह खुद महसूस किया हो।
जब मैं आपने प्यार करती हूं तो...
एक पॉडकास्ट में जया किशोरी करती हैं कि- 'जैसे मैंने कहा था कि मेरा Detachment Game बहुत स्ट्रांग है। जया आगे कहती हैं कि सच बताऊं तो अगर मैं आपसे प्यार करती हूं तो मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं। पर अगर कुछ भी इधर उधर हुआ तो मैं आपको जानने से भी इनकार कर सकती हूं।' जया किशोरी के ऐसे शब्द सुन एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब जुबां पर यूंही नहीं आता जब तक कभी ऐसा महसूस ना किया हो, तो क्या आप भी ? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपके मुंह पर यह सब शोभा नहीं देता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बस प्यार से डीटैचमेंट कर लो। आईफोन और महंगे बैग्स से भी कर लिया करो।


Click it and Unblock the Notifications