लड़की ने किया धीरेंद्र शास्त्री को किस ? इंटरनेट पर वायरल हो रहीं ऐसी-ऐसी तस्वीरें, नजारा देख दंग रग गए भक्त

Fact Check News: कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आज कौन नहीं जानता। अपनी शक्तियों और अपने विचारों की वजह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उनकी महंगी कथाओं के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी हेडलाइन बटोर चुके हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कभी क्रूज़ पर एंजॉय करते देखा जाता है तो कभी विदेश में वेकेशन मनाते। यहां तक की अनंत अंबानी की शादी में भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को खास न्योता भेजा गया था। विदेश में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए एक प्राइवेट जेट भेजकर उन्हें शादी में बुलवाया गया था।
क्या सच में लड़की ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को किस
इसी के साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे जहां वह चार लड़कियों को जीप में बैठाकर ड्राइव करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक लड़की किस करती नजर आ रही है। वहीं कथावाचक भी लड़की को गले से लगा सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। नासिक वॉय नाम के इंस्टा एकाउंट ने तस्वीरें शेयर करते हुए यह दावा किया है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह तस्वीर छतरपुर मध्यप्रदेश की है। इस तस्वीर को देख लोग तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पाए।
चलिए जानते हैं कि क्या है सच्चाई
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक लड़की के साथ वायरल हो रही यह तस्वीर रियल नहीं है और ना ही एआई है। तस्वीर में दिख रहा शख्स धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छवि रखता है, लेकिन तस्वीर में नजर आ रहा यह व्यक्ति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं है। फिलहाल तो यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर को देख भक्तों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications