Iran ने जारी किया 165 बच्चियों की मौत का Tribute Video, एक एक सीन देख फट जाएगा कलेजा
Iran Pay Tribute to 165 Girls: ईरान के साथ चल रहे इजरायल और अमेरिका के युद्ध ने तब नया मोड़ ले लिया जब इजरायल ने एक घिनौनी हरकत कर डाली। बता दें कि जंग के दौरान इजरायल ने ईरान के एक स्कूल को निशाना बनाया जिसमें 165 बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।

मासूमों की इस हत्या के बाद पूरी दुनिया का कलेजा दहल गया। 165 मासूमों के मां बाप पर क्या गुजरी होगी ये तो वही जानते हैं। कंधे पर बस्ता टांगे ये मासूम लाखों सपने लेकर स्कूल पढ़ने के लिए गईं थीं लेकिन उनको क्या पता था कि दुश्मन देश का बारूद उनका इंतजार कर रहा है।
तालीम हासिल करने के लिए घर से गईं बच्चियां कभी वापस नहीं आएंगी ये तो मां ने भी नहीं सोचा होगा। फिलहाल ईरान ने इन बच्चियों को लेकर एक वीडियो बनाया जिसके जरिए बच्चियों श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Iran 165 Girls Tribute Video: ईरान ने 165 बच्चियों को दी श्रद्धांजलि
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक तरफ बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकलती हैं तो वहीं इजरायली एयरफोर्स वहां से निकलती है। कहीं बच्चियां रास्ते में हैं, कहीं झूला झूल रही हैं तो कहीं हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। अचानक एक मिसाइल आती है और पूरे स्कूल को खडंहर में तब्दील कर देती है। मलबे में पड़े छोटे छोटे बस्ते रूप कंपना देने वाले हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुई ईरान ने इजरायल की ये बर्बरता भी सबके सामने रखी है। हालांकि इस वीडियो को लेकर सामने से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमारी ओर से सबसे पहले उन बहनों को श्रद्धांजलि जिन्हें धर्म के नाम पर घिसे पिटे रीति रिवाजों के नाम पर पहनावे के नाम पर मार दिया गया।'' एक ने लिखा, ''ईरान की जीत होगी।'' एक ने लिखा, ''ईरान ने है हमला किया था।'' एक ने लिखा, ''ये उनका मैटर वो जेन हमसे क्या।'' एक ने लिखा, ''ये सब ईरान के एक फैसले के कारण हुआ है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये श्रद्धांजलि वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
















